शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके हैं बरेली के तेजतर्रार डीएम

None 2024-05-19 10:18:24
दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके हैं बरेली के तेजतर्रार डीएम

बरेली के तेजतर्रार डीएम रविन्द्र कुमार आईएएस अधिकारी होने के साथ शानदार माउंटेनियर और लेखक भी हैं

बरेली,मो इरफान (शाह टाइम्स)। कई बार अच्‍छी नौकरी पाकर भी इंसान अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ता। कुछ ऐसी ही कहानी बरेली के तेजतर्रार डीएम रविंद्र कुमार की है। बरेली के तेज तर्रार डीएम रविन्द्र कुमार ने मर्चेंट नेवी की जॉब से लेकर आईएएस अधिकारी तक का सफर तय किया है। पहले वह शिपिंग इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन आईएएस बनने के आकर्षण ने उन्हें जॉब छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की तरफ लेकर आया। बरेली के तेजतर्रार डीएम रविन्द्र कुमार आईएएस अधिकारी होने के साथ शानदार माउंटेनियर और लेखक भी हैं।

बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के बसही गांव के किसान परिवार में जन्मे आईएएस रविंद्र कुमार बचपन से ही पढ़ने-लिखने में उस्ताद रहे हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गांव के ही हिंदी माध्यम स्कूल में हुई। इसके बाद 10वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, बेगूसराय से की। इसके बाद रांची के जवाहर विद्या मंदिर से 12वीं की परीक्षा पास की। रविंद्र कुमार ने 12वीं के बाद 1999 में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की, लेकिन शिपिंग में करियर बनाने के लिए मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर लिया।मर्चेंट नेवी की जॉब छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारीबरेली डीएम रविंद्र कुमार ने साल 2002 से 2008 तक मर्चेंट नेवी में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2009 में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-19-may-24

यूपीएससी एग्जाम क्लीयर करने के बाद उन्हें सिक्किम कैडर मिला। इसके बाद 2014 में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री के साथ काम करने के लिए नई दिल्ली आ गए। साल 2016 में उनका कैडर बदलकर सिक्किम से उत्तर प्रदेश कर दिया गया।दो बार फतेह किया माउंट एवरेस्टबरेली के तेज तर्रार डीएम रविन्द्र कुमार दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार 19 मई 2013 को माउंट एवरेस्ट फतेह किया। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने दोबारा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। इसका मकसद स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरूकता फैलाना था। उनके इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। अपने दूसरे अभियान के दौरान उन्होंने भूकंप और हिमस्खलन के बाद एवरेस्ट बेस कैंप में खुद को खतरे में डालकर कई लोगों की जान बचाई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर