गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सावधान ! कांग्रेस 'लाड़ली बहना योजना' बंद करने की तैयारी में

None • 2023-10-14 12:54:40
सावधान ! कांग्रेस 'लाड़ली बहना योजना' बंद करने की तैयारी में

कांग्रेस की नीयत 'लाड़ली बहना योजना' को बंद करने की भी स्पष्ट हो रही और महिलाओं को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल । मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आज कहा कि कांग्रेस (Congress) ने जिस प्रकार पहले भाजपा सरकार (BJP government) की जनकल्याण योजनाओं को बंद कर दिया था, उस प्रकार अब इनकी (कांग्रेस की) नीयत 'लाड़ली बहना योजना' (Ladli Bahana Yojana) को बंद करने की भी स्पष्ट हो रही है और महिलाओं को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है।

सीएम चौहान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी जननायकों टंट्या मामा, भीमा नायक, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा जैसे जननायकों का स्मरण करते हुए स्मारक बनवाए, लेकिन कांग्रेस ने केवल एक खानदान के स्मारक बनाए। पार्टी ने प्रदेश में सबसे गरीब बैगा, भारिया और सहरिया आदिवासी महिलाओं के खाते में आहार अनुदान के लिए डाले जाने वाले एक हजार रुपए भी बंद कर दिए।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1713083236371308864?t=aodJJ933RPKlWKANDcqHBw&s=19

सीएम चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के पांव में चप्पल पहना रही है तो उनके (Congress) सीने में तकलीफ हो रही है। इसलिए उन्होंने प्रदेश में सरकार में आते ही आदिवासियों को जूते, चप्पल, पानी की कुप्पी और साड़ी देना भी बंद कर दिया था।

इसी क्रम में उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को संबोधित करने हुए कहा कि ये दोनों सुन लें, भाजपा आदिवासियों को सम्मान और सामान दोनों देगी, क्योंकि भाजपा के दिल में तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के लिए जगह है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अब 'लाड़ली बहना योजना' (Ladli Bahana Yojana) बंद करने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस के लोग ट्वीट कर रहे हैं कि 'मामा' चुपके से पैसा डालेगा। उन्होंने कहा कि ये एक चलती हुई योजना है, जिसे बंद नहीं किया जा सकता। ये योजना नहीं, एक करोड़ 32 लाख बहनों का भाग्य है। भाजपा सरकार उसके पैसे डालेगी, तो कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि चुनाव में कोई कार्यक्रम करके महिलाओं के खाते में पैसे नहीं डाल सकते, पर पैसे तो डाले जाएंगे। कांग्रेस (Congress) की नीयत साफ हो गई है, जैसे उन्होंने अपनी सरकार आते ही कन्याओं के विवाह बंद कर दिए, संबल योजना बंद कर दी, गरीब आदिवासी महिलाओं के खाते में जाने वाले पैसे बंद कर दिए, वैसे ही कांग्रेस अब लाड़ली बहना योजना बंद करने की तैयारी कर रही है। महिलाओं को अब बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।

सीएम चौहान ने कहा कि लोग कांग्रेस के इरादे देख लें। ये महिला, गरीब और आदिवासी विरोधी हैं। कांग्रेस (Congress) ही वो पार्टी है, जिसने दिवंगत शिवभानु सोलंकी और जमुना देवी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कल एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि आचार संहिता के कारण लाड़ली बहना योजना की राशि कार्यक्रम करके महिलाओं के खाते में नहीं डाली जा सकती, इसलिए वे महिलाओं के खाते में 'चुपचाप' ये राशि डाल देंगे। कांग्रेस (Congress) के नेता उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बता रहे हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर