गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं सामान तो हो जाएं सावधान?

None 2024-07-08 08:00:08
अगर आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं सामान तो हो जाएं सावधान?

फ्रिज की स्ट्रॉन्ग इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड की वजह से उसका असर कम हो सकता है।

आज के जमाने में फ्रिज अब सबकी ज़रूरत बन चुका है। जिसकी जरूरत हर घर परिवार को होती है। बदलते समय के साथ अब फ्रिज डिजाइनर और स्मार्ट होने लगे हैं। जो घर के डेकोरेशन का हिस्सा भी खुद ब खुद बन जाते है।

घर सजाने के शौकीन कई बार फ्रिज को भी अपने होम डेकोरेशन का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन उन्हें जान लेना चाहिए कि कुछ सामान ऐसे होते हैं जो भूल से भी फ्रिज पर नहीं रखना चाहिए। फ्रिज के अंदर कोई सामान रखना हो तो लोग कई बार सोचते हैं कि क्या रखें और क्या न रखें।लेकिन जब फ्रिज के ऊपर कोई सामान रखने की बात होती है तो लोग इस बारे में सोचना बंद कर देते हैं, और फ्रिज के ऊपर कभी कोई भारी सामान या डेकोरेशन से जुड़ी कोई भी वस्तु रख देते है। 

आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज पर नहीं रखा जाना चाहिए। जिसकी वजह से फ्रिज न सही आपकी सेहत और किस्मत दोनों पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि कुछ पौधे इन दिनों घर के अंदर के डेकोरेशन का हिस्सा बन चुके हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ये पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं और सुकून भी देते हैं। लेकिन कुछ लोगों का सवाल है कि फ्रिज पर किसी पौधे को रखना चाहिए या नहीं, तो चलिए आज हम इस बारे में बात करते हैं।

पौधा अगर बांस यानी कि बैंबू का हो तो उसे फ्रिज पर कभी नहीं रखना चाहिए। उसकी वजह ये है कि बांस का पौधा फेंगशुई के लिहाज से लगाया जाता है। जो निगेटिव एनर्जी से भी बचाता है। फ्रिज की स्ट्रॉन्ग इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड की वजह से उसका असर कम हो सकता है। इसी के साथ फ्रिज के ऊपर ट्रॉफी या अवॉर्ड रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता हैं की इसका लक से जुड़ा हुआ रीजन ये है कि फ्रिज पर रखने से उसका प्रभाव कम हो सकता है। दूसरा कारण ये है कि मेटल की ट्रॉफी या अवॉर्ड फ्रिज के सिस्टम पर असर डाल सकते हैं।

फ्रिज के ऊपर छोटा या बड़ा किसी भी तरह का फिश एक्वेरियम भी नहीं रखना चाहिए। ये फ्रिज से ज्यादा मछलियों के लिए नुकसानदायी हो सकता है। अक्सर देखा गया है कि फ्रिज पर रखे एक्वेरियम में मछलियां जल्दी मर जाती हैं।

अब बात करते हैं दवाइयों की क्योंकि अक्सर दवाईयां फ्रिज के ऊपर ही रख देते है। लेकिन कहा जाता हैं की फ्रिज के ऊपर दवाएं भी नहीं रखनी चाहिए। फ्रिज पर दवाएं रखने से उनका असर कम हो सकता है। इसकी वजह से है फ्रिज से निकलने वाली हीट फ्रिज बेशक अंदर से ठंडा होता है। लेकिन बाहर से गर्म भी हो जाता है. इस हीट का असर दवाओं पर पड़ सकता है।

सोने या किसी और प्रीसियस धातु की चीजें भी फ्रिज पर नहीं रखनी चाहिए।साथ ही साथ रुपये पैसे भी न रकें। माना जाता है कि ये चीजें फ्रिज पर रखने से व्यक्ति को कारोबार में नुकसान हो सकता है। संबंधित व्यक्ति के कंगाल होने का भी डर रहता हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर