शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेलपत्र हमारी सेहत के लिए आखिर कैसे होते है फायदेमंद, आईए जानते हैं?

None 2025-09-15 18:09:28
बेलपत्र हमारी सेहत के लिए आखिर कैसे होते है फायदेमंद, आईए जानते हैं?
बेलपत्र हमारी सेहत के लिए आखिर कैसे होते है फायदेमंद, आईए जानते हैं? सनातन धर्म में बेलपत्र को पूजा का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार बेलपत्र शिव के बहुत प्रिय है,इसलिए शिवभक्त शिव को बेलपत्र अर्पित करते है। खासकर यह बेलपत्र सावन के महीने में प्रतिदिन शिव भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इसी के साथ साथ बेल का शरबत भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेल के शरबत के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए बेलपत्र भी काफी फायदेमंद होते हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाने से हमारी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बेलपत्र चबाने से हमारे शरीर को क्या लाभ मिलते हैं, और यह हमारे लिए कैसे फायदेमंद होता है। आईए जानते हैं? सावन का महीना चल रहा है ऐसे में हर शिव मंदिर में आपको भोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ी हुई आसानी से देखने को मिल जाएगी। बेलपत्र की पत्तियों को भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं क्योंकि भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। बेलपत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र कहा जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बेलपत्र को सिर्फ पूजा में ही नहीं, सेहत के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। बता दें कि रोजाना बेलपत्र के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 पाए जाते हैं। इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए बेलपत्र का सेवन? कैसे करें बेलपत्र का सेवन। बेलपत्र को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। अगर आप रोजाना बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो कई लाभ मिल सकते हैं। इसे खाली पेट चबाकर खा सकते हैं, इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। बेलपत्र का सेवन करने से होने वाले फायदे डायबिटीज़ से राहत मिलना डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है। इसे लाफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को कई चीजें खाने-पीने की मनाही होती है। रोजाना बेलपत्र के सेवन से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आप बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं।इसे खाने से पेट संबंध समस्याओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कब्ज़ दूर करने में सहायक बेलपत्र पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में मददगार है। आंतों को स्वस्थ रखना बेलपत्र आंतों की सफाई करके उन्हें स्वस्थ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मददगार है। इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक बेलपत्र में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन, इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचा सकती है। शरीर को ठंडक पहुंचाता है बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इस तरह से करें सेवन सुबह खाली पेट 2-3 बेलपत्र चबाकर खाएं। इसके अलावा आप बेलपत्र का रस निकालकर भी पी सकते हैं। आप बेलपत्र को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह सावधानी बरतें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बेलपत्र का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो बेलपत्र का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर