शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान मुख्यमंत्री पद की शपथ

None 2023-12-15 16:00:17
भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान मुख्यमंत्री पद की शपथ

जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर (Jiapur) के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। शर्मा का आज जन्म दिन भी है और इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

मुख्यमंत्री के साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (diya kumari) एवं प्रेम चंद बैरवा (Prem Chand Bairava) ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों ने हिन्दी में शपथ ली।

इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित तथा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद थे।

इसी तरह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, डा सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई नेता एवं निर्वाचित विधायक समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जन भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 में 115 सीटों के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस 69 पर सिमट गई। श्रीगंगानगर जिले में करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

साय ने आज यहां जारी बयान में कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा। साय ने भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।

https://shahtimesnews.com/tanisha-mukherjees-brilliant-performance-in-jhalak-dikhhla-jaa-became-a-topic-of-discussion/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर