शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत रत्न प्राप्त लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, जेपी नड्डा ने किया फोन..

None 2024-06-27 11:58:44
भारत रत्न प्राप्त लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, जेपी नड्डा ने किया फोन..

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात साढ़े 10 बजे दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। आपको बता दें कि आडवाणी इस समय यूरोलॉजी से परेशान है और उनका इलाज यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ कर रहे हैं। वहीं AIIMS की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

जेपी नड्डा ने पूछा कि कैसी है लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत?

दरअसल लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी गुरुवार 27 जून की सुबह ही AIIMS के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की और पूछा कि लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत कैसी है। आगे बताया है उनकी हालत स्थिर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है।

सक्रिय राजनीति से दूर हैं लालकृष्ण आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी साल 2014 के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हैं वो लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था।

कैसा था लालकृष्ण आडवाणी का राजनीती सफर?

दरअसल 1951 में जब जनसंघ की स्थापना हुई थी, वे तब से साल 1957 तक पार्टी सचिव रहे हैं। आडवाणी 1973 से 1977 तक जनसंघ के अध्‍यक्ष रहे। वो बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इसके बाद आडवाणी 1980 से 1986 तक बीजेपी के महासचिव रहे।

वो 5 बार लोकसभा सांसद और 4 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। साथ ही 1977 से 1979 तक सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। 1999 में NDA की सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 2002 को उपप्रधानमंत्री पद भी संभाला था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर