गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाटिया परिवार ने 6 लोगों की जिंदगी में भरा उजाला

None 2023-09-19 14:46:08
भाटिया परिवार ने 6 लोगों की जिंदगी में भरा उजाला

रिपोर्ट: नदीम सिद्दीकी

3 माह में तीन लोगों की मौत के बाद किया नेत्रदान

मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी (gandhi colony) निवासी भाटिया परिवार ने दुख की घड़ी में एक ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है जिसका उदाहरण कहीं और सुनने या देखने को नहीं मिलेगा, पिछले लगभग तीन माह में भाटिया परिवार ने अपने तीन सदस्यों को खोया है उन तीनों सदस्यों के नेत्रदान (Eye donation) कर परिवार के सदस्य जाते जाते भी 6 लोगों को इस दुनिया को देखने के लिए नेत्रज्योति दे गए।

दरअसल समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य दीपक भाटिया (Deepak Bhatia) जो कि होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल (Holy Angels Public School) के अध्यापक हैं और श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर के सहव्यस्थापक हैं व बचपन से संघ के स्वयंसेवक व अन्य दायित्वों को निभाते आ रहे हैं, उनकी माता का स्वर्गवास रविवार रात्रि हो गया था जिनके नेत्रदान (Eye donation) का निर्णय परिवार के सदस्यों संजय भाटिया, राजेश भाटिया, अंजलि भाटिया, रजनी भाटिया, सोना भाटिया व शिखा भाटिया ने सर्वसम्मति से लेते हुए रात्रि में ही बेगारजपुर मेडिकल कॉलेज (Begarajpur Medical College) के नेत्र विभाग (Eye department) को सूचना दी। बेगारजपुर मेडिकल कॉलेज (Begarajpur Medical College) की टीम ने देर रात्रि आकर नेत्र एकत्रित किए ।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

परिवार को नेत्रदान (Eye donation) के लिए प्रेरित करने वाले दीपक भाटिया के करीबी मित्र संजीव अरोरा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज टीम के अनुसार अधिक आयु के बाद भी दोनों नेत्र स्वस्थ हैं व दोनों नेत्र दो लोगों को नेत्रज्योति देने में सक्षम हैं।

दुःखद संयोग है कि पिछले लगभग 3 माह में भाटिया परिवार ने मरणोपरांत 3 सदस्यों के नेत्रदान करा 6 नेत्रहीन व्यक्तियों की जिंदगी बदलने में मदद की है।

इसी तरह लगभग तीन माह पूर्व दीपक भाटिया की चाची उमा भाटिया भी हृदयाघात के चलते परलोक चली गयीं व लगभग 20 दिन पहले दीपक भाटिया के चचेरे भाई संदीप भाटिया का स्वर्गवास किडनी फेल होने के कारण हुआ उन दोनों का सफल नेत्रदान (Eye donation) भी परिवार द्वारा कराया गया था गाँधी कॉलोनी व नगर में भाटिया परिवार के इस आदर्श उदाहरण की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-19-sept-23-e-paper/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर