शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

वनंत्रा प्रकरण पर कांग्रेस वीआईपी के नाम का साक्ष्य दे, दुष्प्रचार न करे: भट्ट

None 2023-07-22 23:23:16
वनंत्रा प्रकरण पर कांग्रेस वीआईपी के नाम का साक्ष्य दे, दुष्प्रचार न करे: भट्ट

कहा, कांग्रेसी 6 महीने से उड़ा रहे राहुल गांधी के उत्तराखंड आने की खबर

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी

देहरादून। भाजपा ने वनंत्रा प्रकरण में कांग्रेस को चुनौती दी है कि यदि कोई वीआईपी का नाम या कोई साक्ष्य उनके पास है तो बताएं अन्यथा राजनीतिक दुष्प्रचार न करें । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के उत्तराखंड आने पर कटाक्ष किया कि कपाट खुले भी कई माह हो गए, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उनके दर्शन नहीं होना उनकी नजर में देवभूमि के महत्व को दर्शाता है । वहीं चमोली हादसे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को अपने स्थानीय नेताओं की घटना के समय भीड़ जमा कर प्रशासन को बंधक बनाने के कृत्य को भी संज्ञान में रखना चाहिए।

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस दुखद घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों पर कठोरतम कार्यवाही की गई और पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं । इस संबंध में सभी न्यायिक प्रक्रिया को पीड़ित परिजनों की राय से ही आगे बढ़ाया जा रहा है और प्रदेश की जनता भी अब तक कार्यवाही से पूर्णतया संतुष्ट है । लेकिन मुद्दाविहीन कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार करते हुए लगातार राजनीति कर रहीं है । जिस सीबीआई जांच की मांग कांग्रेस कर रही है उसको लेकर हाईकोर्ट भी एसआईटी जांच को सही मानते हुए पहले ही असहमति जता चुका है । उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि  कांग्रेस नेता वीआईपी नाम को लेकर शुरुआत से भ्रम फैला रहे है, ऐसे में यदि उनके पास ऐसे किसी नाम की पुख्ता जानकारी है तो वे सार्वजनिक करे या जांच ऐजेंसियों को बताए । लेकिन सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने और चर्चा में बने रहने के लिए मीडिया में की जा रही बयानबाजियों को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है । 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-22-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 22 July 23 E-PAPER 

भट्ट ने स्वाभिमान यात्रा में राहुल गांधी के आने के सवाल पर व्यंग किया कि छह महीने से कांग्रेसी राहुल गांधी के आने की खबर उड़ा रहे हैं, अब तो श्री बद्री केदार के कपाट खुले भी 4 माह बीत गए है, लेकिन उन्हें आने की फुर्सत नहीं मिली । यह सब स्पष्ट बताता है कि उनकी निगाह में देवभूमि के पावन धामों और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कितना महत्व है । बरहाल वे जब भी आएं उनका हम सब देवभूमि वासियों की तरफ से श्री बद्री केदार धाम में स्वागत है, लेकिन राजनीतिक मंसूबों के साथ न आएं ।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-21-july-23-e-paper/
शाह टाइम्स देहरादून के ई-पेपर के लिए लिंक को क्लिक करें
https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर