गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एसएसपी की बड़ी कार्यवाही तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

None 2024-02-14 10:57:44
एसएसपी की बड़ी कार्यवाही तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

सहारनपुर। सहारनपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा की बड़ी कार्यवाही तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर सीओ बेहट को सौंपी जांच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बेहट कोतवाली में तैनात चालक धर्मेंद्र राठी, सिपाही अंकित कुमार व गौरव को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा को सौंपी है। वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी के साथ इन्हीं तीनों सिपाहियों के होने की बात सामने आई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यमुना तटवर्ती किसी गांव में अंधेरे में पुलिस का वाहन दिखाई दे रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों का नाम लेकर उसे गोली मारने की बात कह रहा है। जिन लोगों के नाम वह व्यक्ति ले रहा है, वे लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों के नाम हैं। मामला खनिज के अवैध परिवहन से जुड़ा बताया जा रहा है।

सीओ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने बेहट कोतवाली में तैनात सरकारी गाड़ी के चालक समेत तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है और जांच उन्हें सौंपी है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर