गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने दी जमानत

None • 2024-06-20 20:49:59
अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सीएम केजरीवाल को ये बड़ी राहत मिली है।

~Gopi Saini

New Delhi, (Shah Times) । राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है बताया जा रहा है कि वे कल यानी शुक्रवार को जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर की है। इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति में अरविंद केजरीवाल की ओर से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश हुए थे। ईडी ने कोर्ट से अपील की कि बेल बॉन्ड पर साइन करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाए ताकि आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जा सके। जज ने कहा है कि आदेश पर कोई स्टे नहीं होगा।

ट्रायल कोर्ट ने कहा कि कल बेल बॉन्ड को ड्यूटी जज के सामने पेश किया जाएगा। केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर निकल सकते हैं। माना जा रहा है ईडी केजरीवाल की रिहाई से पहले दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर सकती है और निजली अदालत के आदेश पर रोक की मांग कर सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

लगातार दो दिनों तक दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए गुरुवार कोर्ट में यह भी दावा किया था कि शराब घोटाले में इस्तेमाल रपान की तस्वीर बरामद की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। वहीं, केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील ने कहा था कि पूरा केस सिर्फ सरकारी गवाहों के बयानों पर आधारित है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर