गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फिरोजपुर में बीएसएफ को बड़ी सफलता, हथियार फैंकने आये ड्रोन को मार गिराया

None 2024-10-12 17:32:39
फिरोजपुर में बीएसएफ को बड़ी सफलता, हथियार फैंकने आये ड्रोन को मार गिराया
BSF पंजाब फ्रंटियर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि BSF के सतर्क जवानों ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले इस ड्रोन को तुरंत निशाना बनाया और तकनीकी उपायों से इसे मार गिराया।

फिरोजपुर (Shah Times): कश्मीर में आतंकियों को हथियार और पैसा मुहैया करवाने के लिये अब पाकिस्तान पंजाब के रास्ते आतंकियों तक हथियार भेजने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में बीएसएफ को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इसके जरिए हेरोइन जैसे घातक ड्रग और एक पिस्टल की खाली मैगजीन सप्लाई की जा रही थी।

यह हुआ बरामद

मेड इन चाइना ड्रोन के जरिए अक्सर पंजाब में सीमाई इलाकों में अवैध सप्लाई की जाती है, जिसे बीएसएफ के जवान अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए हर बार बेअसर कर देते हैं। ड्रोन का निर्माण चीन की कंपनी DJI ने किया था, और यह 500 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल मैगजीन की सप्लाई कर रहा था।

BSF पंजाब फ्रंटियर ने ट्वीट कर दी जानकारी

https://twitter.com/BSF_Punjab/status/1844775358589010343

BSF पंजाब फ्रंटियर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि BSF के सतर्क जवानों ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले इस ड्रोन को तुरंत निशाना बनाया और तकनीकी उपायों से इसे मार गिराया।

एक दिन में दूसरी घटना

इस घटना का जिक्र इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह दिन की दूसरी घटना थी, जब BSF पंजाब के जवानों ने ड्रोन और ड्रग सप्लाई को रोका और उसे बरामद किए. ऐसा करके BSF ने सिर्फ ड्रग्स जब्त किए, बल्कि उसमें इस्तेमाल किए जाने वाली मैगजीन भी जब्त की।

बीएसएफ ने ड्रोन पर फायरिंग की

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "पंजाब के बीएसएफ के सतर्क जवानों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। बीएसएफ के जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग की और बाद में टेक्निकल उपाय का इस्तेमाल कर उसे नीचे गिरा दिया। ड्रोन, चीन में बना डीजेआई माविक 3 क्लासिक था, जिसमें 498 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल की खाली मैगजीन बरामद हुई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर