गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बिहार ने पेश किया 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट,महिलाओं के लिए क्या है स्पेशल

None 2025-03-03 14:59:05
बिहार ने पेश किया 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट,महिलाओं के लिए क्या है स्पेशल

बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया बिहार में बजट का आकार करीब 3 लाख 17 हजार करोड़ हो गया है बजट में निजी निवेश को बढ़ावा दिया गया है. रोजगारोन्मुखी निवेश को बढ़ावा देने की बात कही गई. इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने शहरों में महिलाओं के लिए स्पेशल जिम खोलने की भी घोषणा की

पटना (शाह टाइम्स) बिहार का बजट विधानसभा में पेश किया गया. 2025-26 में बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895.02 करोड़ रुपये है. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकार से 38,169 करोड़ रुपये अधिक है. बजट भाषण में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 2 लाख 60 हजार रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है. यह पिछले साल से 34 हजार 33 करोड़ रुपये अधिक है

विकास के लिए किया जाएगा इस्तेमाल
इस बार सम्राट चौधरी ने करीब 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ का बजट पेश किया है। नीतीश सरकार ने कहा है कि बढ़े हुए बजट का इस्तेमाल राज्य के अलग-अलग इलाकों में विकास के लिए किया जाएगा। इससे पहले सम्राट चौधरी लाल रंग का बैग लेकर विधानसभा पहुंचे। फिलहाल सम्राट चौधरी सदन में बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

https://www.shahtimesnews.com/parliament-has-the-right-to-include-scheduled-castes-in-sc/

सबसे ज्यादा शिक्षा को मिला बजट
सबसे ज्यादा 60964 करोड़ का बजट शिक्षा विभाग को आवंटित किया गया। स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़, शहरी और ग्रामीण सड़कों पर 17908 करोड़, गृह विभाग पर 17831 करोड़, ग्रामीण विकास पर 16093 करोड़, ऊर्जा विभाग पर 13484 करोड़, समाज कल्याण विभाग पर 13368 करोड़ समेत अन्य विभागों पर खर्च किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर