गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आरोपी चालक हुआ फरार

None 2023-12-13 08:50:22
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आरोपी चालक हुआ फरार

मुज़फ्फरनगर ,(काज़ी अमजद अली) । लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।

मंगलवार की देर शाम मोरना भोपा मार्ग पर दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स के सामने तेजी से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोपा पुलिस ने घटना की जानकारी शुरू कर दी है।

       मुज़फ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली निवासी अनुसूचित जाति के प्रवीण पुत्र समय सिंह आयु लगभग 40 वर्ष मुज़फ्फरनगर शहर के पास  किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी पूरी कर बाइक द्वारा गाँव लौट रहा था जैसे ही वह मोरना चीनी मिल के पास पहुंचा तभी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया वहीँ आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उपस्थित  राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुँची भोपा पुलिस ने घटना की जानकारी शुरू कर दी है। तथा आरोपी ट्रैक्टर की तलाश में आस पास लगे सी सी टी वी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी रंजीता तीन बच्चों को छोड़ गया है। प्रवीण की मौत से परिवार में मातम छा गया है।


ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर