गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सलामान को दी फिर धमकी

None 2024-10-13 15:07:25
बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सलामान को दी फिर धमकी
गैंग ने धमकी दी है कि जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाकर रखना। वहीं मामले की मुंबई पुलिस पोस्ट की जांच कर रही है। इसी पोस्ट में आगे कहा गया है कि आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक समय मकोका एक्ट में दाऊद इब्राहिम के साथ था।

मुंबई (Shah Times): एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ले ली है। बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर सलमान के लिये कहा कि हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया।

यह दी धमकी

गैंग ने धमकी दी है कि जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाकर रखना। वहीं मामले की मुंबई पुलिस पोस्ट की जांच कर रही है। इसी पोस्ट में आगे कहा गया है कि आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक समय मकोका एक्ट में दाऊद इब्राहिम के साथ था।

टारगेट का कारण बताया

इतना ही नहीं इसी पोस्ट में बाबा सिद्दीकी को टारगेट करने की वजह भी बताई गई है। इसमें लिखा है कि इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था। इसमें आगे लिखा है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाके रखना। हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे।

अनुज थापन की हुई थी मौत

सोशल मीडिया पोस्ट में अनुज थापन का नाम लिखा गया है। यह वही अनुज थापन है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। हालांकि अनुज की मुंबई पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई थी।

दो लोगों की हुई है गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23) और यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है। जबकि तीसरा शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसका नाम शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (20) है और वो भी यूपी के बहराइच का ही रहने वाला है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर