शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बीजेपी ने राज्यसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

None • 2024-08-20 21:10:39
बीजेपी ने राज्यसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की थी और इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक है।

New Delhi, (Shah Times) । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को विभिन्न राज्यों से नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी ने असम में मिशन रंजन दास, रामेश्वर तेली, बिहार में मनन मिश्र, हरियाणा में किरण चौधरी, मध्य प्रदेश में जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र में धौर्यशील पाटिल और ओडिशा में ममता मोहंता को उम्मीदवार बनाया है इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान में सरदार नवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा में राजीब भट्टाचार्जी को उम्मीदवार घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने नौ राज्यों की 12 सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की है।

इन चुनाव में असम, बिहार और महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए क्रमश: दो-दो सीटों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा,तेलंगाना और ओडिशा से क्रमश: एक-एक सीट के लिए चुनाव होने हैं।असम में कामाख्या प्रसाद ताशी और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में छत्रपति उदय राजे भोसले, पीयूष गोयल, राजस्थान में केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा में बिपल्ब कुमार देब के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा की सीटें खाली हुई हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर