गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बीजेपी ने 12 घंटे के बंगाल बंद का किया आह्वान

None • 2024-08-27 19:30:27
बीजेपी ने 12 घंटे के बंगाल बंद का किया आह्वान
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा के बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में कोई बंद नहीं होगा क्योंकि वे बंद संस्कृति में विश्वास नहीं करते हैं।

कोलकाता, (Shah Times)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल छात्र समाज द्वारा आयोजित ‘नबन्ना अभियान’ या सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस ज्यादतियों और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद आहूत किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शहर और हावड़ा जिले में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की। उन्होंने कहा कि कोलकाता के एक अस्पताल में हत्या एवं दुष्कर्म की शिकार प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से कल सुबह से शाम तक बंद में शामिल होने का भी आह्वान किया। श्री मजूमदार ने यह भी कहा कि भाजपा ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की सहायता के साथ-साथ आज लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपनी हेल्पलाइन फिर से खोल दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद पार्टी अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेगी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा के बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में कोई बंद नहीं होगा क्योंकि वे बंद संस्कृति में विश्वास नहीं करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सहित विपक्षी दलों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश रची गई है।

श्री घोष ने आज नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों के उकसावे के बावजूद खुद को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बलों को धन्यवाद दिया।

#NabannaAbhijanProtest #RGKarMedicalCollege #KolkataDoctorDeath

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर