गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दलितों-पिछड़ों की बात करने की वज़ह से भाजपा राहुल गाँधी को 'अशुद्ध' मानती है

None 2024-02-18 18:44:53
दलितों-पिछड़ों की बात करने की वज़ह से भाजपा राहुल गाँधी को 'अशुद्ध' मानती है

साप्ताहिक स्पीक अप की # 133 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ,(Shah Times)। बनारस में राहुल गाँधी के जाने के बाद उस जगह को अशुद्ध बताते हुए उसे गंगा जल से धोकर भाजपा और आरएसएस ने एक बार फिर अपनी मनुवादी मानसिकता का परिचय दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के इस मनुवादी सोच को भी गंगा जी में विसर्जित कर देगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 133 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इस घटना ने महान दलित नेता जगजीवन राम जी के साथ बनारस में ही घटी उस घटना की याद दिला दी है जब 1978 में उप प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बनारस में एक मूर्ति का अनावरण किया था। उसके दूसरे दिन आरएसएस के लोगों ने उस जगह को अशुद्ध बताकर गंगाजल से धोया था। इन दोनों घटनाओं ने साबित कर दिया है कि 50 साल बाद भी आरएसएस के लोग सुधरे नहीं हैं।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-18-feb-24/

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा राहुल गाँधी को कभी असम में मंदिर में जाने से रोक देती है तो कभी उस जगह को गंगाजल से धोती है क्योंकि राहुल गाँधी जातिगत जनगणना और पिछड़ों- दलितों के अधिकारों और हिस्सेदारी की बात करते हैं। भाजपा संविधान के बजाए जिस मनुवादी विचार को थोपना चाहती है उसमें राहुल गाँधी सबसे बड़ी बाधा हैं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गाँधी दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की सबसे मजबूत आवाज़ हैं। ये सभी तबके मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेंगे।

BJP considers Rahul Gandhi 'impure' because of talking about Dalits and backward people

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर