गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बीजेपी ने मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार की तुलना पर राहुल गांधी से अविलंब माफी मांगने की मांग 

None 2024-07-27 21:53:34
बीजेपी ने मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार की तुलना पर राहुल गांधी से अविलंब माफी मांगने की मांग 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जानना चाहा कि क्या वह भी बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार से आकर बसे लोगों को एक समान मानते हैं?

रांची,(Shah Times )। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें विधायिका ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी है।

 शाहदेव ने आज यहां कहा माननीय विधायक को समझना चाहिए कि बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों दूसरे देश से अवैध तरीके से संथाल एवं झारखंड के अन्य क्षेत्र में आकर बसे हैं।जबकि बिहार से आकर यहां लोग अपने देश के कानून के तहत बसे हैं। इन दोनों की तुलना कर उन्होंने ओछी राजनीति का परिचय दिया है।

कहा कांग्रेस का मुस्लिम वोटो के तुष्टिकरण और वोट बैंक के राजनीति करने का पुराना इतिहास ही रहा है। संथाल में आदिवासियों की आबादी 16% घट गई और मुसलमानों की आबादी 13% बढ़ गई है। इस पर तमाम कांग्रेसी चुप है।

लेकिन मुस्लिम घुसपैठ पर प्रश्न होते ही उनके उनकी खीज दिखने रखती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तुष्टिकरण में लिप्त शक्तियों ने इन घुसपैठियों को वोटर आई कार्ड और सरकारी दस्तावेज दिलाने का कार्य किया है।

 शाहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से जानना चाहा कि क्या वह भी बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार से आकर बसे लोगों को एक समान मानते हैं? प्रतुल ने कहा कांग्रेस हमेशा से नफरत की राजनीति करती है और विघटनकारी शक्तियों की हाथ में खेलती रही है।प्रतुल ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि इस सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को जमाई का दर्जा प्राप्त है। 

उच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद इनका चिन्हित करने का कार्य नहीं बढ़ रहा। यह मुस्लिम घुसपैठिए आदिवासियों के हक पर सीधा अतिक्रमण कर रहे हैं।

 भारतीय जनता पार्टी माटी, रोटी और बेटी को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी और घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। भाजपा राज्य में सत्ता में आने के बाद इनको बाहर का रास्ता भी दिखाएगी। लेकिन आज कांग्रेस ने अपनी सच्चाई दिखा दी कि उसकी नजर में बिहार और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए एक समान है।

 उन्होंने कांग्रेस की विधायिका के इस घटिया बयान पर राहुल गांधी और राजेश ठाकुर से अविलंब माफी मांगने की मांग की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर