गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

BJP ने हारी हुई विधानसभा सीटों में कमल खिलाने का जिम्मा सांसदों को सौंपा

None 2023-08-01 22:46:06
BJP ने हारी हुई विधानसभा सीटों में कमल खिलाने का जिम्मा सांसदों को सौंपा

पार्टी ने बनाया 75 फ़ीसदी मतों की प्राप्ति के साथ कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी 

देहरादून । भाजपा(BJP) ने कांग्रेस(Congress) मुक्त उत्तराखंड(Uttarakhand) लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रदेश के अपने सांसदों को हारी गई 23 विधानसभा सीटों में कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 75 फीसदी मतों की प्राप्ति के साथ कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य प्राप्त करने  के लिए राज्य के अपने सभी सांसदों की चुनावी दृष्टि से कमजोर विधानसभाओं को लेकर जिम्मेदारी तय की है । उन्होंने राज्य के 5 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्यों को विगत विधानसभा चुनावों में हारी गई 23 सीटों में कमल खिलाने का दायित्व दिया है ।

चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी सांसद पार्टी द्वारा निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन और जनसहभागिता वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक शामिल होंगे । इस दौरान वे ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास और टिफिन बैठकों आदि जनता के साथ समन्वय वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे । जहां वे  समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर निस्तारण करने या सरकार तक उसे पहुंचाने का प्रयास करेंगे ।  

चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तय सूची की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर व खानपुर विधानसभा, पूर्व सीएम और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को बद्रीनाथ व द्वाराहाट विधानसभा, टिहरी सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी शाह को यमुनोत्री, अल्मोड़ा सांसद  अजय टम्टा को लोहाघाट, धारचूला, पिथौरागढ़ एवम अल्मोड़ा, केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट को खटीमा, नानकमत्ता व किच्छा विधानसभा में अपनी जनसक्रियता से पार्टी के लिए समर्थन को बढ़ाना है ।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-1-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  1 August 23 E-PAPER 

इसी तरह राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल को मंगलौर, भगवानपुर, पिरान कलियर एवम बाजपुर विधानसभा, अनिल बलूनी को प्रताप नगर, चकराता व हल्द्वानी और  कल्पना सैनी को लक्सर, झबरेड़ा एवम जसपुर विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है । 

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर