गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने कमर कसी

None 2023-07-31 12:58:07
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने कमर कसी

संगठन और सरकार के समन्वय से फतह होगा मिशन 24

कोर ग्रुप की बैठक में कई कार्यक्रम किए गये निर्धारित

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में बैठक

तिरंगा यात्रा, अमृत कलश यात्रा से जोड़ेंगे हर घर को

प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी,मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष, सांसद भी हुए शामिल

शाह टाइम्स ब्यूरो

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अपनी योजना तैयार कर ली है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में आगामी 6 महीनों के कार्यक्रम तय किए गए हैं। पार्टी ने अपने सांसदों को भी जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम तय किए हैं। पार्टी अटल चौपाल शुरु करने जा रही है। साथ ही सांसदों को बड़ी ग्राम सभाओं में रात्रि विश्राम करने को भी कहा गया है। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सहप्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा सभी सांसद और प्रदेश प्रभारी भी शामिल हुए।

बैठक में लिए गए निर्णयों को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को बताया किया पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया है। पूरे देश में अमृत सरोवर बने इसके लिए तय किया गया है कि हर ग्राम के तालाब के बगल में कारगिल शहीद हों, या अन्य उपलब्धियों वाले लोग हों उनका स्मरण बना रहे। 

इसके साथ ही बीजेपी मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत 9 से 15 अगस्त तक अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 75500 युवाओं को शामिल किया जाएगा। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा देश मेरी माटी के तहत देश के शहीदों के घर की मिट्टी ली जाएगी और दिल्ली में एक वाटिका बनेगी जो हमेशा हर नागरिक को प्रेरणा देगा। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-31-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 31 July 23 E-PAPER 

लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए वृहद रूप से तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष ने  बताया कि जो समाज के लोग पार्टी से जुड़ नहीं पाए हैं या कम जुड़े हैं उनके बीच जाकर उन्हे जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने व्यापक तौर पर कार्यक्रम का निर्णय लिया है। साथ ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच भी जाकर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका चुनावों के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को नगर निगम व निकायों के चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भी भेजेंगी, उनके कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

सांसदों-मंत्रियों की लगाई जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत  सांसदों को भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि सांसद अपने-अपने क्षेत्रों की बड़ी ग्राम संभाओं में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। जनता के बीच में रहकर संवाद करेंगे, फीड बैक लेंगे और सरकार की उपलब्धियां भी जनता तक सीधे पहुंचांएंगे।

राज्य सरकार के मंत्रियों को भी कहा गया है कि वे ग्रामीण  क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करेंगे। पार्टी ने अटल चौपाल को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के काम बूथ स्तर तक ले जाकर और रात्रि प्रवास करके बूथ को सशक्त करने का काम किया जाएगा।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर