गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पति पत्नी को टिकट परिवारवाद नही : भाजपा

None 2024-04-01 10:05:47
पति पत्नी को टिकट परिवारवाद नही : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने पति पत्नी को पार्टी में इससे पूर्व नहीं जुड़े होने के बावजूद टिकट दिये जाने को सही ठहराते हुए के आरोपों को खारिज कर दिया है।

चित्तौड़गढ़,(Shah Times) । भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने पूर्व रियासत मेवाड़ राजघराने से जुड़े पति पत्नी को पार्टी में इससे पूर्व नहीं जुड़े होने के बावजूद टिकट दिये जाने को सही ठहराते हुए के आरोपों को खारिज कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने  यहां पत्रकारों से बातचीत में उठे इस सवाल पर कहा कि विधानसभा में नाथद्वारा विधानसभा से पूर्व महाराणा मेवाड़ के पुत्र युवराज विश्वराजसिंह को ठीक चुनाव से पूर्व पार्टी में शामिल कर टिकट देने और अब चार महीने बाद ही उनकी पत्नी महिमाकुमारी को राजसमंद लोकसभा सीट से उम्मीदवार राजघराने के प्रभाव एवं समाज से जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने टिकट दिया है। उनका कथन था कि केंद्र में एक भी ऐसा पदाधिकारी या जन प्रतिनिधि नहीं है जिसके परिवार के किसी सदस्य को बिना पार्टी में काम किये उपकृत किया गया हो।

कांग्रेस में रहते हुए परिवारवाद को स्थापित करने वाले बांसवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार महेंद्रजीतसिंह मालवीया पर भी परिवारवाद का आरोप खारिज करते हुए उन्होंने बिना जानकारी के कह दिया कि उन्होंने गहलोत सरकार के कई घोटालों को उजागर किया।

 पत्रकारों के किसी घोटाले का उल्लेख करने का आग्रह करने पर इसका भी वे कोई जवाब नहीं दे पाए।

गौरतलब है कि मालवीया कांग्रेस में रहते हुए खुद मंत्री थे और उनकी पत्नी जिला प्रमुख एवं अन्य रिश्तेदारों को भी कोई ना कोई पद दे रखा था। इसके साथ ही गहलोत सरकार का कोई घोटाला तो उन्होंने उजागर नहीं किया था बल्कि खुद उनका नाम बांसवाड़ा जिलें जल जीवन मिशन घोटाले में उछला था।

चित्तौड़गढ़ में चल रही चरम गुटबाजी पर वे या वार्ता में मौजुद जिलाध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट भी कोई जवाब नहीं दे सके। हाल ही बागी चंद्रभानसिंह आक्या से पार्टी ने लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा और उनके साथ पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित सत्रह नेता कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल किया गया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर