गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

महिलाओं के खिलाफ अपराध में भाजपा सरकार अव्वल

None • 2024-08-24 20:14:05
महिलाओं के खिलाफ अपराध में भाजपा सरकार अव्वल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

लखनऊ,(Shah Times। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपा और भाजपा सरकार अव्वल है। 

उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा 54 सांसद और विधायक भाजपा के हैं, जिन्होंने महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार किया है। इसके अलावा अपराध बढ़ाने में भी भाजपा ने कीर्तिमान बनाया है। भाजपा को नकारात्मक राजनीति में महारत हासिल है। महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं। भाजपा सरकारें अपराधियों को संरक्षण देती हैं और दूसरी पार्टियों और नेताओं को बदनाम करने की साजिश करती हैं। झूठे मुकदमे दर्ज कराकर अन्याय करती हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध ही नहीं, भाजपा ने धांधली और भ्रष्टाचार समेत कई जनविरोधी कीर्तिमान बनाए हैं।

सपा मुखिया ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के झूठे दावे करते रहते हैं। रुदौली में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से बेटियां डर के साये में जीने को मजबूर हैं। पीड़ितों को कई-कई दिनों तक थाने-चौकियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी उनकी सुनवाई नहीं होती। भाजपा ने कैमरे के सामने चुनावी घोटाले की सबसे शर्मनाक घटना का रिकार्ड बनाया है। सबसे ज्यादा पेपर लीक का रिकार्ड भाजपा राज में बना है। सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे लोगों पर भाजपा सरकार ने थोपे हैं। आवारा पशुओं से सबसे ज्यादा मौतें भाजपा राज में हुईं। पुलिस हिरासत में मौत का रिकार्ड भाजपा राज में बना। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा आरक्षण विरोधी कानून लाने की साजिश भाजपा ने की। सबसे बड़ा आरक्षण घोटाला (69000 शिक्षक भर्ती में) भाजपा राज में हुआ। खिलाड़ियों के उत्पीड़न का भी अलिखित रिकार्ड भाजपा ने बनाया।  भाजपा ने सबसे ज्यादा काम करने वाली, चुनी हुई सरकारों को तोड़ा है।

 किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकॉर्ड भाजपा राज में बना है। अनाथ पशुओं के कारण किसानों की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का रिकॉर्ड भाजपा राज में बना है। बेरोजगारी का अभूतपूर्व रिकॉर्ड भाजपा ने बनाया है। महंगाई के सारे पुराने रिकॉर्ड भाजपा ने तोड़ दिए हैं। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा कानून वापस लेने का हालिया रिकॉर्ड भाजपा ने बनाया है। नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भाजपा ने बनाया है। अविश्वास और भय की नफरत भरी राजनीति से देश के सौहार्द को ऐतिहासिक नुकसान पहुंचाने का निंदनीय रिकॉर्ड भी भाजपा ने बनाया है। यह तय है कि भाजपा आगामी 2027 के चुनाव में अपनी हार का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाएगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला 

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर