शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एमपी, राजस्थान में बीजेपी तेलंगाना में कांग्रेस आगे, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

None 2023-12-03 10:53:56
एमपी, राजस्थान में बीजेपी तेलंगाना में कांग्रेस आगे, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में मध्य प्रदेश (MP) राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा तेलंगाना (Telangana) में कांग्रेस (Congress) आगे, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांटे की टक्कर नज़र आ रही है।

मध्यप्रदेश में मतगणना के शुरुआती दो घंटे के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगभग 150 सीटों पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा लगभग 150 सीटों पर और कांग्रेस (Congress) 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो विधानसभाओं पर अन्य प्रत्याशी जीत की ओर दिख रहे हैं।

आधिकारिक रुझानों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), छिंदवाड़ा (Chhindwara) से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath), दिमनी (Dimani) से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रहली से मंत्री गोपाल भार्गव, सतना से गणेश सिंह, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, इंदौर एक से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, देवतालाब से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आगे चल रहे हैं। वहीं निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अभी पीछे चल रहे हैं।

हरदा से मंत्री कमल पटेल, रीवा से राजेंद्र शुक्ला, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना की शुरूआत से ही कांग्रेस बढ़त बनाये हुए हैं और 46 सीटों पर आगे चल रही है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) 26 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) चार सीटों पर आगे है। पहला परिणाम पूर्वाह्न 10.30 बजे तक आने का अनुमान है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) की मतगणना के पहले राउंड में सौ से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और करीब अस्सी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाई है।मतगणना के पहले राउंड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा सीट पर पांच हजार से अधिक से मतों, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब पांच हजार , मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजेन्द्र सिंह यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं बना सके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी छह से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नौ से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।इसी तरह शुरुआत रुझान में भाजपा करीब 105 एवं कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है जबकि करीब 15 निर्दलीय सहित अन्य भी पहले राउंड में बढ़त बना ली है।

छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती रूझानों में भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है।अभी तक रूझानों में कांग्रेस 45 सीटो पर तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा 44 सीट पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर अन्य आगे बताया जा रहा है।रायपुर की चार में से तीन सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बस्तर संभाग की 12 में आठ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

https://shahtimesnews.com/counting-of-votes-begins-for-the-assembly-elections-of-four-states-of-the-country/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर