गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

करन के पीछे भी सीबीआई लगाने वाली है भाजपाः हरीश

None • 2023-07-30 01:10:11
करन के पीछे भी सीबीआई लगाने वाली है भाजपाः हरीश

माहरा को मिला हरदा का साथ

भाजपा की अर्थ का अनर्थ करने की कला को दुनिया जानती है

Report- Mohd Shahnazar

देहरादून। अपने एक बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर चल रहे उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का साथ मिल गया है, हारीश रावत ने कहा है कि अंकिता भण्डारी मामले में दोषी वीआईपी को खोजने में तो आप (भाजपा वाल) सीबीआई लगाएंगे नहीं, करन माहरा के मामले में खूब हल्ला मचाइये। मगर अंकिता के प्रकरण में आपको उत्तराखंड बचने नहीं देगा, क्योंकि अब भी हमारे खून में इतनी गर्मी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा अब करन माहरा के पीछे भी सीबीआई लगाने वाली है। रावत अब खुलकर करन माहरा के समर्थन और बचाव में उतर आए हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा, भाजपा के दोस्तो, आप दुष्प्रचार में प्रकांड विद्वान हो। करन माहरा ने शब्द चयन में त्रुटि की है, हमारे या उत्तराखंड शब्द कहने के बजाय गढ़वाल शब्द का उपयोग कर दिया और आपको मौका मिल गया। आप दनादन लाठी चलाने लगे, आप तो बिना अपराध किए भी दंड दिलवाने में माहिर हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका है।

राहुल गांधी ने इतना ही तो कहा कि 2014 से देश की पूंजी लेकर विदेश भागने वालों के नाम के पीछे मोदी शब्द ही क्यों जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब कभी एक के बाद एक रावत सरनेम वालों का नाम किसी अप्रिय प्रसंग में आता है तो लोग हमसे भी पूछते हैं कि हरीश रावत क्या बात है, रावत में ही क्यों गड़बड़ हो रही है? यह तो सामान्य बातचीत का प्रचलन है और आपने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करवा दी। उन्होंने आगे कहा, घर में डकैती मेरे पड़ी, विधायक खरीद या लूट के केंद्र सरकार लेकर गई और मुकदमा भी मेरे ऊपर, सीबीआई भी मेरे ऊपर। आपके पास सीबीआई है, करन माहरा के ऊपर सीबीआई लगा दीजिए।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर