गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एमपी में ऐतिहासिक और निर्णायक बढ़त की ओर दिख रही बीजेपी

None 2023-12-03 13:00:47
एमपी में ऐतिहासिक और निर्णायक बढ़त की ओर दिख रही बीजेपी

भोपाल । मध्य प्रदेश (MP) में चुनाव रुझानों में मतगणना के लगभग चार घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी निर्णायक और ऐतिहासिक बढ़त की ओर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

आधिकारिक रुझानों के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे तक भाजपा 160, कांग्रेस 67, बसपा दो और अन्य दल एक सीट पर बढ़त बनाए हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel), सांसद गणेश सिंह (Ganesh Singh), राकेश सिंह (Rakesh Singh) और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) सुबह 12 बजे तक के रुझानों में आगे चल रहे हैं। मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava), प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar), भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh), गोविंद सिंह राजपूत, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र शुक्ला, बिसाहू लाल सिंह, कमल पटेल, डॉ प्रभुराम चौधरी, इंदर सिंह परमार, विजय शाह अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष डॉ गिरीश गौतम (Dr Girish Gautam) अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से बढ़त बनाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अभी पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राघौगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह भी अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे हो गए हैं। श्री सिंह भाई लक्ष्मण सिंह हालांकि पीछे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सचिन यादव और सज्जन सिंह वर्मा भी पीछे चल रहे हैंं।

राज्य में 2003 से लगातार भाजपा सत्ता में है। हालांकि 2018 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने सरकार बनाई, लेकिन मार्च 2020 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी बदल कर भाजपा में आने के बाद एक बार फिर भाजपा सत्ता में आ गई।

https://shahtimesnews.com/great-results-in-favor-of-bjp-in-madhya-pradesh-because-of-modi/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर