गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा सत्ता के लिए भगवान श्री राम की मार्केटिंग कर रही

None 2023-09-04 16:35:49
भाजपा सत्ता के लिए भगवान श्री राम की मार्केटिंग कर रही

भगवान श्रीराम सबके आराध्य है भाजपा सिर्फ श्री राम की मार्केटिंग करती है: स्वामी प्रसाद मौर्य

इटावा। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता के लिए भगवान श्री राम की मार्केटिंग करने में जुटी हुई है।

इटावा जेल में निरुद्ध सपा नेता मनीष यादव (Manish Yadav) से मुलाकात करने आए मौर्य ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवान श्री राम (Sri Ram) सबके आराध्य है। भाजपा सिर्फ श्री राम Sri Ram) की मार्केटिंग करती है। इनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनकी कोई आस्था है। भाजपा के लोग धर्म की आड़ में लोगो की आंख में धूल झोंकने में माहिर है।

मनीष यादव पर आरोप है कि उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया (Soc) पर पोस्ट की थी। साथ ही गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मौर्य ने कहा कि भाजपा को गुमान है कि वो कभी सत्ता से हटेगी नही। भाजपा हज़ारो नौजवानों की जिंदगी फ़र्ज़ी मुकदमे लगा कर बर्बाद कर रही है। भाजपा ने सरकारी उद्योग अपने लोगों को बेच दिए है। युवाओं के रोजगार छीन लिए। भाजपा संविधान बदलना चाहती है।

शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के बयान पर स्वामी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव राजनीति के अच्छे खिलाड़ी हैं। राजनीतिक अनुभव है, किसी के हवा में बयान देने से ना तो शिवपाल सिंह यादव की सेहत पर असर पढ़ने वाला है ना ही समाजवादी पार्टी को कोई चिंता होने वाली है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं को शिवपाल यादव पर भरोसा है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर