गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है : शिवपाल यादव

None • 2023-11-23 16:24:13
भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है : शिवपाल यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने के लिये कर रही है।

यादव ने गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य (Pradeep Shakya) के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का इस्तेमाल राजनेताओं को डराने धमकाने के लिये कर रही है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है। पूरा प्रदेश नौकरशाही के हवाले चल रहा है। जनप्रतिनिधियों का ना तो कोई सम्मान है और ना ही कोई सुनवाई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हलाल प्रोडक्ट को बैन पर शिवपाल ने कहा “ भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है। जनता की कोई बात सुनते नहीं हैं, कुछ भी कर नहीं रहे हैं। कभी धर्म के नाम पर, कभी हिंदू मुस्लिम के नाम पर बस यही काम करना है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस, भगवान राम, भगवान विष्णु को कौन नहीं मानता है। भाजपा सिर्फ लोगों को डरा धमका कर वोट लेना चाहती है और सत्ता में बैठना चाहती है।

उन्होंने कहा है 2024 में बदलाव हो जाएगा तो 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन भी हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। सभी कार्यकर्ता 2024 चुनाव में मेहनत करने के लिए तन मन धन से जुट जाएं।

https://shahtimesnews.com/police-flag-day-organized-in-ssp-office-muzaffarnagar/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर