गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बीजेपी अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में 

None • 2023-10-08 19:58:35
बीजेपी अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है

सन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के एनडीए को पीडीए-(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में है। वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों को अधिकारों से वंचित कर रही है। आउटसोर्सिंग करके नौकरियों को खत्म कर रही है। भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में भी नहीं है। वह जातीय जनगणना नहीं चाहती है। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के एनडीए को पीडीए-(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा।

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी और समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

 यादव का समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मिठाई लाल भारती तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल भारती ने स्वागत किया।

     अखिलेश यादव ने कहा कि आज की बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के मिले सुझावों को लेकर बहुजन समाज के बीच जाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, और इनकम टैक्स से जितने छापे डलवाएगी जनता उतनी ज्यादा नाराज होगी। भाजपा लोगों को डराने के लिए छापे डलवा रही है। लेकिन लोकतंत्र में कोई डरता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। अब तो अन्याय भी चरम पर है। देश की सौ करोड़ से ज्यादा जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हारेगी। सभी ने देखा कि घोसी में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और प्रशासन ने कोई कसर छोड़ी नहीं उसके बाद भी जनता ने भाजपा को करीब पचास हजार वोटों से हरा दिया। खतौली और मैनपुरी में भी भाजपा को जनता ने आईना दिखाया। मैनपुरी में दलित समाज ने पूरी तरह समाजवादी पार्टी का साथ देकर लोकतंत्र को बचाया।

     अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना होने से ही सभी को हक और सम्मान मिल पाएगा। जातीय जनगणना से सभी सम्मान के साथ जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1711015981945082215?t=ZLyE0IH5Z8Pe_rY6Ons7wQ&s=19

    यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग बहुत लम्बे समय से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। डॉ राममनोहर लोहिया ने पहले ही यह मांग उठाई थी। अब केन्द्र की सरकार हो या अन्य सरकारें उन्हें जातीय जनगणना कराना ही पडे़गा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने सात साल में सड़कों के गड्ढ़ामुक्त करने के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए। लेकिन कोई सड़क गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार जब-जब गड्ढ़ामुक्त करने की घोषणा करती है तब इंजीनियर और ठेकेदार सबसे ज्यादा खुश हो जाते हैं। श्री यादव ने कहा कि जो सरकार सड़कों से सांड़ नहीं हटा पा रही है वह गड्ढ़ामुक्त सड़कें क्या कर पाएगी?

     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नयी संसद इसलिए बनाई, ताकि जिस संसद भवन में बैठकर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान बनाया उस इतिहास को सफाई से मिटाया जा सके। भाजपा नया संविधान भी बनाना चाहती है। 

    इस अवसर पर प्रारम्भ में सभी ने भारतीय संविधान की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज को हर दल से उपेक्षा मिली है। समाजवादी पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिला है। भाजपा को पराजित करने के लिए समाजवादी और अम्बेडकरवादी एकजुट रहेंगे। समाजवादी पार्टी ही संविधान बचा पाएंगी। हर तरह की विषमता के विरूद्ध समाजवादी ही संघर्षरत रहे हैं।

    आज के कार्यक्रम में  इंद्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, तूफानी सरोज, ब्रजेश कठेरिया, त्रिभुवन दत्त, मनोज पारस, आशुतोष मौर्य, गौरव रावत, श्याम सुन्दर भारती, बेचई सरोज, डॉ0 रागिनी सोनकर, पूजा सरोज, गीता शास्त्री, राघवेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार (सभी विधायकगण) आदि बैठक में शामिल रहे। इनके अतिरिक्त सर्वश्री युगल किशोर बाल्मीकि, विकास यादव, इसरार चौधरी, नागेन्द्र सिंह यादव, चौधरी खेमराज, जय कुमार, कर्म सिंह, सुरेश यादव, अमर चौधरी, डॉ0 सत्यपाल सिंह, अनुज सागर, श्रीमती मंजुरानी, अनुराधा, विपिन कठेरिया, जसवंत जाटव आदि बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर