शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लिफाफे वाले बयान पर बीजेपी नेताओं ने मुझ पर केस कर दिया

None 2023-10-26 16:12:02
लिफाफे वाले बयान पर बीजेपी नेताओं ने मुझ पर केस कर दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के देवनारायण मंदिर (Devnarayan Temple) में लिफाफे में 21रुपए के चढ़ावे संबंधी उनके बयान पर भाजपा वाले इतने भड़के हैं कि इस बात पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1717132968345657556

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज खुद यह जानकारी देते हुए कहा "मेरी एक बात पर भाजपा वाले इतने भड़क गए कि मुझ पर केस डाल दिया।"

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, "मैंने तो ये कहा था कि मैंने टीवी पर देखा- प्रधानमंत्री जी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डाल आए। खोला गया तो उसमें 21 रुपये निकले। ये जो काम करते हैं उससे भी यही दिख रहा है कि मोदी जी का लिफाफा खाली है। महिला आरक्षण (women reservation), ओबीसी जाति जनगणना (obc caste census), ईआरसीपी (ERCP) सब खोखले वादे हैं क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है।"

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के इस बयान पर भाजपा ने चुनाव आयोग में भी धार्मिक भावना भड़काने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है।

लिफाफे का मामला राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा का है जहां मालासेरी में पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर (Devnarayan Temple) गए थे लेकिन मंदिर के पुजारी ने कथित वीडियो जारी कर दावा किया था कि पीएम मोदी ने दान पात्र में जो लिफाफा डाला उसमें 21 रुपए निकले। इसको लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पीएम मोदी पर हमला कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा भी पुजारी के बयान को गलत बताते हुए एक वीडियो जारी कर चुकी है जिसमे कहा गया है कि पीएम मोदी ने लिफाफा नहीं बल्कि नोट डाले थे।

https://shahtimesnews.com/al-jazeera-journalists-family-killed-in-israeli-attack/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर