गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भूमि कब्जाने के खिलाफ कानून का विरोध का मतलब भू माफियाओं को सरंक्षण

None 2023-07-09 17:49:57
भूमि कब्जाने के खिलाफ कानून का विरोध का मतलब भू माफियाओं को सरंक्षण

जनसरोकार के मुद्दे पर विरोध कांग्रेस की आदत में शुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि एक बार पुनः साबित हुआ है कि राज्य निर्माण की विरोधी रही कांग्रेस आज भी राज्यवासियों के विरोध में खड़ी हैं ।

By: S. Alam Ansari
देहरादूनभाजपा ने भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने वाले कठोर कानून का विरोध करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जन सरोकारों से संबंधित हर मामले मे  विरोध उसकी आदत मे शुमार मार हो गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि एक बार पुनः साबित हुआ है कि राज्य निर्माण की विरोधी रही कांग्रेस आज भी राज्यवासियों के विरोध में खड़ी हैं । वहीं इस कानून का विरोध कर माफियाओं को सरंक्षण देने की नीयत भी उनकी रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनसरोकारों की की कोई चिंता नही है और इसी कारण वह किसी भी जनहित के कार्य पर  तमाम किंतु परंतु के साथ संशय करती रहती है। इस संशोधन कानून का विरोध स्पष्ट करता है कांग्रेस का हाथ भूमाफियाओं के साथ हैं ।  वह अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य वर्ग की जमीनों की आड़ में भ्रम फैलाते हुए राज्यवासियों की जमीनों पर कब्जे करने वालों को बचाना चाहती है ।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि लंबे समय से राज्य सरकार या निजी भूमि पर अतिक्रमण करने की समस्या से अधिक है । सिविल कानून के दायरे में होने के कारण अक्सर अधिक समय कोर्ट कचहरी में जाया हो जाता है । ऐसे प्रकरणों में कड़े कानून न होने कारण जमीन कब्जाने या फर्जीवाड़े की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है । सरकार की इस अपराध के दोषी के लिए अधिकतम 10 वर्ष की सजा के प्रावधान की यह सारी कयावद प्रसंसनीय है ।

चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यह विरोध की राजनीति, भूमि पर अवैध कब्जे के कारोबार में जुटे अपने लोगों को बचाने की कोशिश है । प्रदेशवासियों के हकहकूकों के विरोध की यह कोई पहली कांग्रेसी कोशिश नही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीति से परे इस तथ्य को समझना होगा कि सरकार प्रदेशवासियों के हित में यह कानून को लेकर आ रही हैं । लिहाजा जब उसे सदन में पेश किया जाएगा तो उनके पास जो भी सुझाव या अनुभव हों, वहां साझा कर सकते हैं । लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया से पहले ही, राजनैतिक लाभ लेने एवं भूमाफियाओं को बचाने के लिए कांग्रेस का इस प्रयास को सिरे से नकारने को जनता स्वीकार नहीं करेगी ।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर