गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भाजपा ने रोजगार के नाम पर किए केवल घोटाले

None • 2023-10-14 15:11:18
भाजपा ने रोजगार के नाम पर किए केवल घोटाले

बीजेपी के 18 साल में भयानक बेरोजगारी, छात्रों की आत्महत्याओं और घोटालों का शर्मनाक युग

नई दिल्ली । कांग्रेस (Congress) ने शनिवार कहा कि मध्य प्रदेश (MP) में भाजपा (BJP) की 18 साल के शासन में बेरोजगारी चरम पर है, भर्ती घोटाले हो रहे हैं और छात्र आत्महत्या जैसे जघन्य कदम उठाने को मजबूर हैं इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और सरकार बनाने के बाद कांग्रेस (Congress) लोगों की भावनाओं पर खरी उतरेगी।

महिला कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में आए दिन परीक्षा जैसे घोटाले आए दिन हो रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं की कमर तोड़ कर रख दी है।

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश (MP) में भाजपा ने रोजगार के नाम पर केवल घोटाले किए हैं। राज्य के लोगों ने पिछले 18 साल में भयानक बेरोजगारी, छात्रों की आत्महत्याओं और घोटालों का शर्मनाक युग देखा है। राज्य में भाजपा के संरक्षण में तमाम माफिया फलते-फूलते रहें, इस कारण सरकारी नौकरियां घोटालों के भेंट चढ़ गई।"

https://twitter.com/INCIndia/status/1713080589652308162

शोभा ओझा ने कहा, "मध्य प्रदेश (MP) एक ऐसा राज्य है, जहां पिछले 18 वर्ष में निवेश के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट (Global Investor Meet) जैसे इवेंट्स में करोड़ो रुपए पानी की तरह बहाया गया लेकिन निवेश के नाम पर कुछ नहीं आया।मध्य प्रदेश का युवा केवल सरकारी नौकरी नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी से भी वंचित रहा। शर्मनाक है कि राज्य में 17 हजार छात्रों और बेरोजगार ने आत्महत्या की है।"

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा,"मध्य प्रदेश (MP) में उच्च शिक्षा की हालत खस्ता है। राज्य में 70 लाख युवा ऐसे हैं, जो उच्च शिक्षा से वंचित हैं। यही नहीं, स्कूली शिक्षा की हालत बहुत ही दयनीय है। राज्य के 2600 से ज्यादा स्कूलों में कोई भी शिक्षक नहीं है। करीब 7700 ऐसे स्कूल हैं, जहां केवल एक शिक्षक है जबकि 50,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। राज्य में घोटालों की भी एक पूरी कड़ी है। जैसे- व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला जैसे कई घोटाले सामने आए हैं।”

मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता ने कहा, "मध्य प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर कांग्रेस बेहद संवेदनशील है। इस राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी तो घोटालेबाजों को जेल भेजेगी और युवाओं का भविष्य संवारेगी। मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी जी ने भी 'पढ़ो-पढ़ाओं योजना' की घोषणा की है। इसके तहत तमाम छात्रों को काफी मदद मिलेगी।”

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर