शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका

None 2024-03-28 14:30:43
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका

दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लोकसभा इलेक्शन लड़ने मौका दिया है।

पटना, (Shah Times) । बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में तीन सांसदों को चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने से रोक दिया है वहीं, दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लड़ने मौका दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार भाजपा ने इस बार के चुनाव में बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद, सासाराम (सु) से छेदी पासवान और शिवहर से रमा देवी को बेटिकट कर दिया है।इनमें अश्वनी कुमार चौबे, अजय निषाद, छेदी पासवान के चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी हो गयी है।

अश्विनी चौबे ने लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुये हैं। इस बार बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर अश्विनी चौबे की हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी रह गयी। वहीं इस सीट पर भाजपा ने नये प्रत्याशी गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को मौका दिया है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के उम्मीदवार राजभूषण निषाद को पराजित किया था।राज भूषण निषाद हाल ही में वीआईपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद के भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अजय निषाद का इस सीट से हैट्रिक लगाने सपना अधूरा हो गया है।

छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुये। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर छेदी पासवान भी हैट्रिक लगाने से चूक गये। छेदी पासवान की जगह भाजपा ने भोजपुर के अगियांव (सु) से पूर्व विधायक शिवेश राम को चुनावी रणभूमि में उतारा है। शिवेश राम पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सांसद दिवंगत मुनि लाल के पुत्र हैं। मुनि लाल ने सासाराम सीट पर वर्ष 1996 में पहली बार भाजपा का ‘कमल’ खिलाया था। इसके बाद मुनि लाल वर्ष 1998 और वर्ष 1999 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट पर विजयी बनें।

 मिथिलेश तिवारी और शिवेश राम पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर