गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा से डरी भाजपा फर्जी सर्वे चलवा रही है

None 2024-01-01 11:49:38
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा से डरी भाजपा फर्जी सर्वे चलवा रही है

स्पीक अप 128 में बोले कांग्रेस नेता

2024 में इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा

शाहजहांपुर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मणिपुर से मुंबई (Manipur to Mumbai) तक 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyaya Yatra) की घोषणा के बाद भाजपा अपने समर्थक मीडिया से फर्जी ओपिनियन सर्वे करवाकर विपक्षी वोटरों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है। देश 2024 में अंबानी और अदानी की सरकार से मुक्ति पाने और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार बनवाने का संकल्प क चुकी है।

ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 128 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि हाल में हुए पांच राज्यों का चुनाव भाजपा मोदी जी के चेहरे पर लड़ी जबकि कांग्रेस प्रदेश के नेताओं के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी। बावजूद इसके कांग्रेस (Congress) को भाजपा से दस लाख वोट ज़्यादा मिले। इसीतरह 2019 में कांग्रेस को साढ़े 19 प्रतिशत वोट मिले थे जो लोकसभा चुनाव से 4 महीने पहले 40 प्रतिशत यानी दुगना हो गया है। भाजपा इसी से डरी हुई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा मणिपुर से मुंबई (Manipur to Mumbai) तक की साढ़े 6 हज़ार किलोमीटर लम्बी यात्रा की घोषणा से घबराई भाजपा अपनी वित्तपोषित मीडिया से फर्जी सर्वे रिपोर्ट जारी करवा कर सरकार विरोधी वोटरों को कंफ्यूज करने की नाकाम कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार बनवाने का मन जनता बना चुकी है इसलिए भाजपा द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोई भी साज़िश सफल नहीं होगी। शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पूरी तरह एकजुट है और इसमें अभी उत्तर प्रदेश की अन्य पार्टियां भी शामिल होंगी।

https://shahtimesnews.com/maharashtras-new-director-general-of-police-who-faced-allegations-of-tapping-politicians-phones/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर