गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आदिवासी अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

None 2023-07-10 16:02:42
आदिवासी अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर प्रदेश का वातावरण बिगाड़ना चाहती है।

भोपाल । भाजपा (BJP) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने प्रदेश में आदिवासी अत्याचार के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख कमलनाथ पर हमला बोलते हुए आज कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर प्रदेश का वातावरण बिगाड़ना चाहती है।

विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में किसी के साथ भी गलत होने पर फौरन कार्रवाई होती है। इस के साथ ही उन्होंने कमलनाथ (Kamal Nath) पर दोहरा चरित्र रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल (congressional delegation) में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) भी शामिल थे। उन पर आरोप है कि एक महिला ने उनकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इस के साथ ही विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्वालियर के नरवर में अभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक आदिवासी के साथ अमानवीय व्यवहार किया, लेकिन उस समय कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कहां चला गया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ तुष्टिकरण और झूठ की राजनीति कर प्रदेश का वातावरण बिगाड़ते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से ये भी दावा किया कि सीधी में हाल ही में सुर्खियों में आई घटना तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय की 2019-20 की है। उन्होंने कमलनाथ से पिछले दिनों कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गुरु गोलवलकर पर किए गए ट्वीट को लेकर भी जवाब मांगा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर