शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा प्रदेश मे व्यापक स्तर पर चलायेगी "मेरी माटी मेरा देश अभियान"

None 2023-07-31 12:46:03
भाजपा प्रदेश मे व्यापक स्तर पर चलायेगी "मेरी माटी मेरा देश अभियान"

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की मौजूदगी में अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय

13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

देहरादून। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपने विस्तृत कार्यक्रम तय कर लिए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में भी आगामी चुनावों को लेकर कार्यक्रम तय किए गए हैं। भाजपा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रव्यापी "मेरा देश, मेरी माटी" और हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर चलाने जा रही है । भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की मौजूदगी में आज हुई प्रदेश कोर कमेटी ने अगस्त माह तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रमों का स्वरूप तय किया हैं। 

हरिद्वार रोड पर एक होटल में आयोजित विभिन्न स्तर की बैठकों में बीएल संतोष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । प्रदेश कोर कमेटी की बैठकों में लिए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान" अभियान को व्यापक रूप में मनाया जाएगा । 

कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, तथा धन सिंह रावत शामिल हुए।

मेरा देश मेरी माटी अभियान

पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान "मेरा देश मेरी माटी" के तहत प्रदेश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे सभी शहीदों के पवित्र आंगन और पावन धार्मिक स्थलों की मिट्टी को एकत्र किया जाएगा । 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा को सभी ब्लाकों से जिले , जिले से प्रदेश से दिल्ली तक जनसहभागिता के साथ निकाला जाएगा । इस दौरान एकत्र मिट्टी से केंद्रीय कार्यक्रम के अनुसार देश के प्रत्येक ब्लॉक से एक युवा और पूरे देश से  7500 युवाओं द्वारा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बनाई जाने वाली अमृत वाटिका को महकाया जाएगा ।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-31-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 31 July 23 E-PAPER

अमृत सरोवरों पर गणमान्यों की स्मृति

 इसके अतिरिक्त गांव-गांव बनने वाले अमृत सरोवरों और ग्राम पंचायत के तालाबों के पास वहां के शहीद और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि वाले व्यक्ति की शिलापट लगाया जाएगा ताकि वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके ।

सांसद-मंत्रियों के रात्रि प्रवास, अटल चौपाल भी

महेंद्र भट्ट ने बताया कि इन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अतिरिक्त आने समय में नगर निगम, निकाय और सहकारिता चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रों में पर्यवेक्षको को भेजकर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी आयोजित करने जा रही है। इसी तरह सांसदों और प्रदेश के मंत्रियों के ग्रामीण प्रवास के कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ अटल चौपाल को भी पुनः शुरू किया जाएगा । उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कल वे सभी मोर्चों, विभागों, मीडिया सोशल मीडिया की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश देंगे।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर