गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा रामनगर से शुरू करेगी अपने जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग

None 2023-08-04 01:54:39
भाजपा रामनगर से शुरू करेगी अपने जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग

5 और 6 अगस्त को होगा आयोजन

प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष पार्टी पदाधिकारी देंगे मार्गदर्शन

प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री धामी भी करेंगे संबोधित

रिपोर्ट -एस.आलम अंसारी 

देहरादून । भाजपा लोकसभा चुनावों में सक्रियता के मद्देनजर अपने जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग रामनगर से शुरू करने जा रही है । 5-6 अगस्त को होने वाले इस शिविर में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों का विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन मिलने वाला है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भांति पार्टी समय समय पर अपने जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है । जिसमें प्रतिभागियों को संगठन की प्रक्रिया, जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से समन्वय बनाते हुए पार्टी के राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना पर चर्चा की जाती है । हाल ही में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग हरियाणा में सम्पन्न हुआ है । इसी क्रम में कुमायूं मण्डल के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग 5-6 अगस्त को रामनगर में होने जा रहा है ।

इस शिविर में केंद्र से पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे । इस दौरान सभी वक्ता विभिन्न सत्रों मे पार्टी, सरकार और जनसरोकारों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन देंगे । प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भी संबोधित करेंगे । 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-4-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  4  August 23 E-PAPER

हरिद्वार में 12 व 13 अगस्त को गढ़वाल मंडल के सभी जिला पंचायतों सदस्यों का शिविर होगा आयोजित

प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में 12-13 अगस्त को हरिद्धार में गढ़वाल मण्डल के सभी जिला पंचायत सदस्यों का शिविर आयोजित किया जाएगा ।उन्होने बताया कि पार्टी पंचायत प्रतिनिधियों को जनता तक सरकार के कामों को पहुंचाने और उन्हे इनका लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानती है ।इन शिविरों में एक और महत्वपूर्ण विषय लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भी विभिन्न रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि आने वाले समय में उनका अधिक से अधिक सहयोग लिया जा सके | 

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर