गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरियाणा में बीजेपी तो जम्मू कश्मीर में एनसी कांग्रेस को मिली जीत

None 2024-10-08 18:42:58
हरियाणा में बीजेपी तो जम्मू कश्मीर में एनसी कांग्रेस को मिली जीत
जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत के रुझानों के बीच एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को जवाब दे दिया है जो लोग हमें खत्म करने की साजिश कर रहे थे। इन साजिश करने वालों ही जनता ने अपना जवाब दिया है।

नई दिल्ली (Shah Times): जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। अगर हरियाणा की बात करें तो बीजेपी ने 48 सीटें हासिल कर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं दुसरी तरफ जम्मू कश्मीर में जेकेएनसी और कांग्रेस गठबंधन ने 49 सीटें हासिल कर सरकार बनाई है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1843622861702836363

उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1843536379462160400

जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत के रुझानों के बीच एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को जवाब दे दिया है जो लोग हमें खत्म करने की साजिश कर रहे थे। इन साजिश करने वालों ही जनता ने अपना जवाब दिया है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1843639109631520924

जुलाना सीट से विनेश फोगाट जीतीं

हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस की चर्चित उम्मीदवार विनेश फोगाट को जीत मिली है। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी को बड़े अंतर से हरा दिया है। मतगणना के दौरान विनेश फोगाट शुरू से ही बढ़त बनाए रहीं।

अंबाला कैंट से अनिल विज की जीत

https://twitter.com/anilvijminister/status/1843599974015078841

हरियाणा की अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज जीत गए हैं। विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस के रोने के अलग-अलग तरीके हैं, धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता जाएगा।

उमर अब्दुल्ला ने लोगों का धन्यवाद किया

गांदरबल और बडगाम से चुनाव जीतने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अभी पूरे नतीजे नहीं आए हैं। नतीजे आने के बाद हम इस बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेकां को जीत मिली है, हम मतदाताओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक समर्थन किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर