गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक रखा बंद

None 2023-09-13 12:10:53
केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक रखा बंद

स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को बाहर निकाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) को मंगलवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र बांकुरा के एक पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक बंद रखा और उन पर केवल अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आखिरकार स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने सरकार को बाहर निकाला। एक बैठक को संबोधित करने के लिए पार्टी कार्यालय में प्रवेश करते ही स्थानीय भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनका घेराव किया और फिर मंत्री को कार्यालय में बंद कर बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया।

प्रदर्शनकारी कमरे के बाहर इकट्ठा होकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने अपने स्थानीय सांसद पर आरोप लगाया कि सुभाष सरकार ने अपने करीबी लोगों का पक्ष लिया और 2019 में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की।

पुलिस को पार्टी कार्यालय में बंद मंत्री और उनके करीबी समर्थकों को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सरकार ने बाहर आने पर कोई टिप्पणी नहीं की क्योंकि वह बाहर निकलने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का सामना कर रहे थे, जो सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। राज्य भाजपा नेतृत्व ने अब तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

खबरों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सुरक्षा गार्डों के साथ झड़प की। बांकुड़ा के भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष सुनील रुद्र मंडल कथित रूप से सरकार को बचाने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें भी पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मंडल ने कथित रूप से कहा कि प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा अंदरूनी कलह के कारण राज्य में बिखर रही है। टीएमसी ने कहा “प्रत्येक गुजरते दिन के साथ बंगाल में भाजपा बिखर रही है क्योंकि अंदरूनी लड़ाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है! बांकुड़ा में हिंसक झड़पें हुईं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) को पार्टी कार्यालय में बंद कर दिया। पार्टी के अंदर एकता की बात एक मिथ्या है और भाजपा वास्तव में कमजोर नींव और गलत प्राथमिकताओं का एक शानदार उदाहरण है।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर