शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

हार के डर से भाजपा के तोते उड़े, सत्यपाल मलिक के घर अपना पालतू तोता भेज कर डराने की कोशिश

None • 2024-02-23 11:15:42
हार के डर से भाजपा के तोते उड़े, सत्यपाल मलिक के घर अपना पालतू तोता भेज कर डराने की कोशिश

~तौसिफ कुरैशी

देश के लोग भाजपा की तानाशाही से डरने वाले नहीं: कांग्रेस

सत्ता के नशे में चूर उत्तर प्रदेश के कृपापात्र उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का, 2024 में नशा उतारेगी जनता: कांग्रेस

लखनऊ। भारत के पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर भाजपा सरकार के द्वारा पर सी.बी.आई छापे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी को चुनाव से पहले हार के डर से भयभीत बताया है और सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई छापे को बीजेपी मोदी सरकार की तानाशाही और डराने की कोशिश करार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हार के डर से भाजपा के तोते उड़े हुए हैं, इसीलिए मोदी सरकार किसानों के, युवाओं के, महंगाई - बेरोजगारी पर सवाल पूछने वालों के घर अपने सीबीआई तोते को भेज कर डराने की कोशिश कर रही है, हम सत्यपाल मलिक के साथ हैं कांग्रेस पार्टी भाजपा की तानाशाही का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

पूरे देश में जिस तरह से किसान आंदोलन हो रहा है और भाजपा सरकार किसानों के ऊपर जो जुल्म उठा रही है, जो सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें और बैरियर लगाये जा रहे हैं, सीमेंट कंक्रीट की दीवारें खड़ी की जा रही हैं, उससे देश का अन्नदाता काफी आक्रोशित है और भारतीय जनता पार्टी के सर्वे रिपोर्ट में हार स्पष्ट हो चुकी है ,जिसकी बौखलाहट में तानाशाही की जा रही है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

सतपाल मलिक सदैव किसानों के प्रति समर्पित रहे हैं और जिस तरह वह समय-समय पर भाजपा को बेनकाब करते रहे हैं किसानों के मुद्दे पर जो प्रधानमंत्री ने देश के अन्नदाताओं के लिए अशोभनीय शब्द कहे थे, आज इसी वजह से श्री सत्यपाल मलिक जब अस्पताल में है तब ये कार्यवाही की जा रही है और डराने की कोशिश हो रही है लेकिन भाजपा की इन कुकर्मों से और उनके जो तोता- मैना सी.बी.आई, ई.डी से कोई डरने वाला नहीं है, आज भाजपा और मोदी के तोते उड़ गए हैं इसीलिए वह अपने तोता दूसरों पर छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के कृपापात्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा की सत्ता का जो नशा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के ऊपर सवार है जनता 2024 में उसका जवाब देने जा रही है, भाजपा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश की जनता से बेरोजगारी दूर करने, अपराध कम करने, और सामाजिक न्याय करने , के नाम पर वोट लिया था लेकिन अब उलूल - जुलूल बयान देकर अपनी असलियत दिखा रहे हैं, जनता 2024 में इनका नशा उतार देगी, भाजपा के नेताओं को सत्ता का नशा हो गया है, जनता जल्द ही इनको सत्ता से बाहर कर इस नशे की लत से दूर कर देगी।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर