शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किसानों का दिल्ली कूच, बार्डर पर दीवार बनाकर पैरामिलिट्री तैनात कर की नाकाबंदी

None 2024-02-13 12:07:51
किसानों का दिल्ली कूच, बार्डर पर दीवार बनाकर पैरामिलिट्री तैनात कर की नाकाबंदी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन भी इस आंदोलन को समर्थन देने दिल्ली जा सकते हैं। इसलिए दिल्ली-यूपी के सभी बॉर्डरों पर नाकेबंदी है।

 नई दिल्ली, (Shah Times) । दिल्ली हरियाणा - पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने आज सुबह दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर दिया है. उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों की पांच घंटे से अधिक की बैठक बेनतीजा रही. किसानों की मुख्य मांग फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई समाधान नहीं निकला है. किसानों ने कहा कि हम अपनी मांगों को पूरा करवाकर ही जाएंगे. हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं।

 पंजाब-हरियाणा के हजारों किसानों ने आज ट्रैक्टरों सहित दिल्ली में घुसने का ऐलान किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन भी इस आंदोलन को समर्थन देने दिल्ली जा सकते हैं। इसलिए दिल्ली-यूपी के सभी बॉर्डरों पर नाकेबंदी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाइवे-9 पर सुबह से जाम लगना शुरू हो गया है। पुलिस ने फार्मर प्रोटेस्ट की वजह से हैवी बेरिकेडिंग की हुई है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-13-feb-24/

गाजीपुर बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-9 की सर्विस लेन को सीमेंटेड दीवार लगाकर बंद कर दिया है। ये सर्विस लेन गाजियाबाद को गाजीपुर मुर्गा मंडी के रास्ते दिल्ली से जोड़ती है। सीमेंटेड दीवार करीब तीन फीट ऊंची और इतनी ही चौड़ी है। इसके ऊपर लोहे के सरिये लगाए गए हैं, ताकि कोई इस दीवार को फांदकर भी क्रॉस न कर पाए। ठीक इसी तरह दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली सर्विस लेन भी गाजीपुर बॉर्डर पर सीमेंटेड दीवार से ब्लॉक कर दी है। यूपी पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के बुलंदशहर नोएडा हापुड़ सहित कई जनपदों के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी को आज सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। हरपाल गुट ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया था।

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर आने-जाने वाले रास्तों पर करीब 100 मीटर एरिया में कई लेयर बेरिकेडिंग की है। इन बैरिकेड्स को अब पैदल चलने वाले लोग भी पार नहीं कर सकते। हर तरह के ट्रैफिक पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि अभी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर ट्रैफिक चालू है, जिस पर सफर करके यूपी-दिल्ली आ-जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर