गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल से कूद कर की खुदकुशी

None 2024-09-11 17:45:44
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल से कूद कर की खुदकुशी
बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा भारतीय सीमा के पास के शहर फाजिल्का से पंजाबी हिंदू थे। अनिल भारतीय मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त में कार्यरत थे।

Mumbai,(Shah Times)।बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल बुधवार की सुबह एक्टर्स के पिता की दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की है।

जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुबह बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि अभी तक खुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल सका पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बता दे कि अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर लाई
ली है। ये घटना बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस ने अनिल अरोड़ा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि उनकी मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच की जा सके। इस बीच उनके एक पड़ोसी ने बातचीत में बताया कि बीते दिनों वह किन हालातों में थे।

बेहद प्यारे इंसान थे अनिल

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल अरोड़ा के पड़ोसी लाहिरी ने बताया कि महज तीन दिनों पहले ही उन्होंने अनिल अरोड़ा के साथ चैट किया था। सोसाइटी के किसी मुद्दे को लेकर दोनों की बातचीत हुई थी। पड़ोसी ने कहा कि अनिल अरोड़ा बहुत ही अच्छे इंसान थे और प्यार से बातचीत किया करते थे। आखिरी बार जब वह घर आए थे तो ये भी कहा था कि अगली बार साथ बैठ कर बिरयानी खाएंगे। लेकिन आज ये खबर सुनने के बाद वह डिप्रेस्ड महसूस कर रहे हैं।

माता-पिता का हो चुका था तलाक

मलाइका अरोड़ा का अपने पिता के साथ रिश्ता काफी पेचीदा रहा है, खासकर तब जब उनके माता-पिता दोनो अलग हो गए थे जब वह सिर्फ 11 साल की थीं। तलाक के बाद, मलाइका अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गईं। उनकी मां जॉयस मलयाली ईसाई पृष्ठभूमि से हैं जबकि उनके पिता अनिल भारतीय सीमा के पास के शहर फाजिल्का से पंजाबी हिंदू थे। सेवानिवृत्त होने से पहले अनिल भारतीय मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर