गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बीएसए को खेतों में गेंहू कटाई करते मिले स्कूली बच्चे

None 2024-04-30 14:12:06
बीएसए को  खेतों में गेंहू कटाई करते मिले स्कूली बच्चे

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बीईओ साथ के शाहपुर ब्लॉक के गांव तावली के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।

मुजफ्फरनगर, नदीम सिद्दीकी (Shah Times)। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति परखने के लिए निकले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कंपोजिट विद्यालय में बच्चे गैर हाजिर मिले तो उन्होंने प्रधानाध्यापक को तलब करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गेहूं कटाई के कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या नाम मात्र रहने की जानकारी मिलने पर बीएसए सीधे खेत में पहुंच गए और उन्होंने अभिभावकों के साथ बातचीत करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

दरअसल शासन की मंशानुरूप पंजीकृण के बाद भी स्कूली बच्चे कक्षाओं में पढ़ने नहीं पहुंच रहे हैं बच्चों की उपस्थिति रखने के लिए सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बीईओ साथ के शाहपुर ब्लॉक के गांव तावली के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दोरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नाममात्र मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को तलब कर बीएसए ने विद्यालय में छात्र-छात्राएं नहीं होने का कारण पूछा। जिस पर उन्हें गेंहू की कटाई के चलते बच्चों को अभिभावकों द्वारा खेतों में ले जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद बीएसए सांझक स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे वहां भी उन्हें यही स्थिति मिली।छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में चल रही अनुपस्थिति को देखते हुए बीएसए प्रधानाध्यापकों को लेकर खेतों में पहुंच गए। खेतों में उन्हें अभिभावकों के साथ बच्चें भी काम करते मिले। इस दौरान बीएसए शुभम शुक्ला ने अभिभावकों से प्रेरित करते हुए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए अभिभावकों को काम छोड़कर उन्हें शिक्षित बनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर