गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सर्व सेवा संघ पर बुलडोज़र गांधी के आदर्श और विनोबा की आस्था पर प्रहार : जयराम रमेश

None • 2024-02-17 19:24:57
सर्व सेवा संघ पर बुलडोज़र गांधी के आदर्श और विनोबा की आस्था पर प्रहार : जयराम रमेश

वाराणसी,(Shah Times) ।स्वतंत्रता सेनानी आचार्य विनोबा भावे ने महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धान्तों के प्रचार प्रसार के लिए वाराणसी में सर्व सेवा संघ की स्थापना की थी। मगर दुर्भावना पूर्ण तरीके से भाजपा सरकार ने आधी सदी से अधिक समय से स्थापित गांधी संस्थान पर बुलडोज़र चला दिया।

उक्त बातें वाराणसी स्थित करौना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दैनिक पड़ाव पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस  महासचिव जयराम रमेश ने कही।

 रमेश ने कहा की महात्मा गांधी-विनोबा भावे के विचारों की विरासत कहे जाने वाले वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन पर भाजपा सरकार के  बुलडोजर ने असल में सिर्फ एक इमारत ही नहीं गिराई बल्कि गांधी  के सत्य और अहिंसा के विचारों पर हमला किया है।  रमेश ने बताया कि आज सुबह अपनी यात्रा के पैतीसवें दिन राहुल गांधी ने सर्व सेवा संघ के ट्रस्टीज से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया है की वो उनकी इस लड़ाई को राजनैतिक और कानूनी रूप से लड़ेंगे।

यात्रा पर हुए प्रश्न के जवाब में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने कहा की अभी 21 फरवरी तक प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए कानपुर पहुंचेगी।

तत्पश्चात यात्रा दो दिन का विराम लेकर पुनः 24 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रारंभ होगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा की रायबरेली से गांधी परिवार का अटूट रिश्ता है, और यह रिश्ता आगे भी बना रहेगा।

काशी विश्वनाथ में राहुल गांधी के मंदिर दर्शन की फोटो ना आने वाले सवाल पर श्री राय ने कहा की भाजपा के किसी भी नेता को अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति देने वाले प्रशासन ने आज राहुल गांधी के दर्शन पर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं दी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राजनैतिक पूर्वाग्रह की शिकार हो गई है और जननायक राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की लोकप्रियता से घबरा गई है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1758759141781234058?t=5c-cbZRObd-n-2S8s7AfqQ&s=19

अपना दल की वरिष्ठ नेत्री एवं विधायक  पल्लवी पटेल ने कहा की आज वो राहुल गांधी की इस पुनीत यात्रा को अपनी पार्टी का समर्थन और संकल्प देने आई हैं।

श्रीमती पटेल ने कहा की दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हक के लिए जिस तरह राहुल जी संघर्ष कर रहें हैं,हम पूरी तरह उनके साथ हैं। जातिगत जनगणना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है,और अपना दल इस मुद्दे पर राहुल जी को पूर्ण समर्थन घोषित करता है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सिर्फ अपना दल ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर