गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मरीज बनकर ईलाज करवाने आये दबंगों ने की डाक्टर की हत्या

None 2024-10-03 13:19:47
मरीज बनकर ईलाज करवाने आये दबंगों ने की डाक्टर की हत्या
अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है। पहले उनकी ड्रेसिंग की गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है। जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी।

नई दिल्ली (Shah Times) राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोई ना कोई ऐसा मामला आये दिन आ जाता है जो वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को पर सवाल खड़े कर देता है। अब एक ऐसा ही और मामला सामने आया है। अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दबंगों की हिम्मत तो देखिए कि अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी।

मरीज बनकर आये थे दबंग

अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है। पहले उनकी ड्रेसिंग की गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है। जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी से हो रही है जांच

पहली नजर में यह जानबूझकर प्लानिंग के तहत की गई हत्या का मामला लगता है। डॉ. जावेद अख्तर BUMS प्रैक्टिशनर थे, उसकी आत्मा को शांति मिलें। अस्पताल में ऐसी घटना क्या दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की अनदेखी नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर आसानी से निशाना कैसे बन रहे हैं।

चोट का बनाया था बहाना

चोट का बहाना बनाकर अस्पताल में घुसे दो लड़कों ने डॉक्टर को उसके ही केबिन में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपियों ने डॉक्टर को गोली क्यों मारी, उनकी क्या दुश्मनी थी, ये अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर