गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

व्यापारी ने व्हाट्सएप पर ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवाए

None 2023-07-23 14:01:08
व्यापारी ने व्हाट्सएप पर ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवाए

सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ रुपये नकद के साथ 14 किलोग्राम सोना जब्त

नागपुर । महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गवांने वाले एक व्यापारी को धोखा देने वाले सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ रुपये नकद के साथ 14 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अनंत उर्फ ​​सोंटू नवरतन जैन (Sontu Navratan Jain) एक सट्टेबाज है , जिसने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म (Online gaming platform) बनाया था। जिसके बारे में संदेह है कि वह नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंदिया शहर में उसके आवास पर छापे से एक दिन पहले दुबई भाग गया ।

जैन ने स्पष्ट रूप से शिकायतकर्ता यानी उस व्यवसायी को पैसे कमाने के एक आकर्षक रास्ते के रूप में ऑनलाइन जुए (Online Gambling) का पता लगाने के लिए मना लिया। अधिकारी ने कहा, “ पहले तो कारोबारी झिझक रहा था लेकिन बाद में उसे निवेश के लिए मना लिया गया और उसने एक हवाला एजेंट के जरिए 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।” उन्होंने बताया कि जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ (Online Gambling) खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक प्रदान किया। व्यवसायी को खाते में 8 लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अधिकारी ने कहा, शुरुआती सफलता के बाद व्यवसायी की किस्मत में भारी गिरावट आई क्योंकि उसे 58 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ, जबकि वह केवल 5 करोड़ रुपये ही जीत पाया। लगातार घाटे में जाने के बाद व्यवसायी को संदेह हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन जैन ने इनकार कर दिया। व्यवसायी ने इस संबंध में साइबर पुलिस (Cyber Police) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने शनिवार को गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा और घर से 17 करोड़ रुपये नकद सोने के बिस्कुट और आभूषण के रूप में 14 किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी बरामद की। हालाँकि जैन ने पुलिस को चकमा दे दिया और ऐसा संदेह है कि वह दुबई (Dubai) भाग गया है। अधिकारी ने कहा, 'जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।' फिलहाज मामले की जांच की जा रही है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर