गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन हरी पत्तियों को पानी में उबालकर पानी से शरीर को मिलते है अनेक फायदे?

None 2025-01-31 18:26:42
इन हरी पत्तियों को पानी में उबालकर पानी से शरीर को मिलते है अनेक फायदे?

(Shah Times)हमारे आस पास जैसे किचन ओर गार्डन में बहुत सी चीजें ऐसी मिल जाती है जिनका सेवन करने से आपको एक नहीं बल्कि अनगिनत फायदे होंगे। ऐसा ही सहजन है। बता दें कि सहजन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से जाना जाता है। भारत सहजन का सबसे बड़ा उत्पादक है। सहजन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सहजन के पत्ते, फल और फूल का सेवन किया जाता है। इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियों का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। अगर आपको भी ये समस्याएं हैं तो रोजाना इसका सेवन करें। तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका सेवन और क्या हैं फायदे।

सहजन की पत्तियों का पानी कैसे बनाएं?

सहजन का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी और सहजन के पत्ते डाल दें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे आधे होने तक पकाएं और फिर छानकर पी लें। आप रोजाना एक गिलास सहजन के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

सहजन की पत्तियों का पानी पीने के फायदे

मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सहजन के पत्तों के पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सहजन के पत्ते का पानी पी सकते हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक के गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं।

हार्ट के लिए

दिल हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। सहजन की पत्तियों के पानी का सेवन हार्ट को हेल्दी रखाने में मददगार है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

सुबह के समय सहजन के पत्तों के पानी का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर