गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन हरी पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे?

None 2025-07-07 19:54:26
इन हरी पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे?
इन हरी पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे? हरा धनिया हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने का ही काम नहीं करता बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभकारी साबित होता है। हरे धनिए को हम कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे हरे धनिए की चटनी बनाना, सब्जी में डालकर सेवन करना, हरे धनिए का जूस पीना या फिर हरे धनिए की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर खाने से भी हमारे लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह खाली पेट हरी धनिया की पत्तियों को चबाकर खाने से हमारे सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। रसोई में यूं तो कई तरह की हरी सब्जियां मौजूद होती हैं, लेकिन इनमें से सबसे खास होती है 'धनिया। चाहे दाल हो या सब्ज़ी, रायता हो या चटनी, धनिया की पत्तियां हर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देती हैं। ये पत्तियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती हैं। यह एक ऐसी चीज है जो दिखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन इसके अंदर छिपे पोषक तत्व हमारी सेहत को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। आयुर्वेद में भी धनिया को औषध‍ि के रूप में माना गया है। आपको बता दे की धनिया कई चिकित्सा प्रणालियों में इस्तेमाल किया जाता है।आधुनिक समय में भी इसकी महत्ता कम नहीं हुई है। अमेरिका की एफडीए और यूरोप की खाद्य सुरक्षा एजेंसियों ने धनिया को सुरक्षित और उपयोगी चीजों के रूप में स्वीकार किया है। अमेरिका की लाइब्रेरी नेशनल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक धनिये की पत्तियों में जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनमें विटामिन ए, सी, और के होता है, जो आंखों, त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, इसमें फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। इन तत्वों से शरीर को न केवल ऊर्जा मिलती है, बल्कि ये बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। धनिया पत्ती खाने के फायदे धनिया की पत्तियां खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। सुबह खाली पेट इन पत्तियों को चबाने से या इनका पानी पीने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर खाना पचाने में मदद करता है और आंतों की सफाई करता है। विटामिन सी की मात्रा कम न होना धनिया में विटामिन सी होता है जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है, तो सर्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू जैसी मौसमी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं। शुगर कंट्रोल करना रिसर्च में पाया गया है कि धनिया की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं।यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना धनिया में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित करता है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए त्वचा को चमकदार बनाते हैं, चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं, और साथ ही बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। बॉडी डिटॉक्स होना यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है। धनिया का पानी शरीर में से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है इससे लीवर और किडनी सही से काम करते हैं और शरीर हल्का व साफ महसूस करता है। हड्डियां मजबूत होना इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से धनिया की पत्तियां खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे कमजोरी या जोड़ दर्द कम हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद धनिया में मौजूद फोलेट गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे के विकास के लिए जरूरी होता है। यह गर्भावस्था के समय पोषण देने का एक अच्छा सोर्स बन सकता है। मुंह से बदबू न आना धनिया की पत्तियों में ताजगी देने वाली खुशबू होती है। इन्हें चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर