शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन हरी पत्तियों को चबाने से मिलते है शरीर को अनेक फायदें, आइए जानते है।

None 2025-04-11 22:51:58
इन हरी पत्तियों को चबाने से मिलते है शरीर को अनेक फायदें, आइए जानते है।
इन हरी पत्तियों को चबाने से मिलते है शरीर को अनेक फायदें, आइए जानते है। हिंदू धर्म में बेलपत्र को भगवान शिव को अर्पित करते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार के अनुसार बेलपत्र शिव को प्रिय है। इसी के साथ साथ बेलपत्र का आयुर्वेद में भी एक अहम योगदान है। दरअसल बेलपत्र हमारे स्वास्थय के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके लगातार सेवन करने कई सारी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इन पत्तियों के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हिंदू धर्म में भगवान महादेव को वैद्यनाथ भी कहा जाता है। स्वाभाविक रूप से उन्हें प्रिय बेलपत्र कई बीमारियों की अचूक दवा है। बेल के पेड़ की पत्तियां हों या फल, आयुर्वेद बताता है कि यह सेहत के लिए वरदान हैं। लाइलाज मधुमेह हो या संक्रमण से संबंधित कोई समस्या, बात लू लगने की हो या पाचन से संबंधित समस्याओं की, बेलपत्र इन्हें दूर करने में सक्षम है।बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर बेलपत्र का आयुर्वेद में खासा स्थान है और इसके नियमित सेवन से कई शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

बेलपत्र का सेवन करने से होने वाले फायदें

बेलपत्र में विटामिन-ए, सी, बी6 के साथ कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। खाली पेट बेलपत्र खाने से मधुमेह के साथ रक्तचाप भी नियंत्रित होता है और संक्रमण होने का भी भय नहीं रहता। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना बेलपत्र का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है। जो लोग वात, अपच, पेट में जलन, कच्ची डकार जैसी पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान हैं, उनके लिए बेलपत्र फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए लाभदायक होता है। सुबह खाली पेट ये पत्ते चबाने से पेट की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। शुगर कंट्रोल होना शुगर भले ही एक गंभीर बीमारी है, मगर बेलपत्र का सेवन करने से इससे होने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है। दरअसल बेलपत्र खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। ऐसे में मरीजों के लिए बेलपत्र का प्रतिदिन सेवन करना लाभकारी हो सकता है। विटामिन से भरपूर आपको बता दे कि बेल विटामिन्स से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र को ठंडा रखता है और इसके पीने से शीतलता भी मिलती है। यह शरीर के तपन को भी दूर करता है। यदि बुखार हो गया हो और न उतर रहा हो तो बेलपत्र के रस का सेवन करना चाहिए, इससे आराम मिलता है। इसी के साथ सिरदर्द होने पर पत्तियों के चबाने और पीसकर सिर पर लेप लगाने से भी  आराम मिलता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर