गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस ड्रिंक का सेवन करने से आप पा सकते हैं ब्लोटिंग कि समस्या से निजात।

None 2025-11-25 18:11:52
इस ड्रिंक का सेवन करने से आप पा सकते हैं ब्लोटिंग कि समस्या से निजात।
इस ड्रिंक का सेवन करने से आप पा सकते हैं ब्लोटिंग कि समस्या से निजात। आजकल की खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण पाचन की समस्याएं आ रही है।इसके साथ ही अगर तनाव भी हो तो समस्या और भी गंभीर होने लगती है। पाचन से जुड़ी जो परेशानियां लोगों को सबसे ज्यादा तंग करती हैं वो है गैस और ब्लोटिंग होना है। कुछ लोग ऐसे है जिनका पेट कुछ भी खाते ही तन जाता है और पेट में गैस का अफारा बनने लगता हैं। पेट की गैस और ब्लोटिंग एक आम समस्या है, लेकिन जब यह बार-बार हो तो यह काफी असहज और परेशान करने वाली बन जाती है। आजकल खराब खानपान और कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से लोगों के बीच पेट से जुड़ी कई समस्याएं काफी ज्यादा आम हो चुकी हैं और ब्लोटिंग भी उनमें से एक है। लगभग हर इंसान कभी न कभी पेट फूलने की समस्या को महसूस करता है।ब्लोटिंग से घरेलू उपायों से भी राहत पाई जा सकती है। आप कुछ प्राकृतिक तरीकों से फूले हुए पेट को वापस स्लिम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह उपाय?... पेट फूलने पर क्या करें। दरअसल खाना खाने के बाद पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक बहुत आम समस्या है। अक्सर भारी खाना खाने या जल्दी-जल्दी खाने के बाद ऐसा महसूस होता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप हर बार खाने के बाद पानी में चार चीजों को मिलाकर एक ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। कैसे बनाएं ड्रिंक? सामग्री इसके लिए 1/2 छोटी चम्मच सौंफ 1 ताजा अदरक का टुकड़ा 4–5 पुदीने की पत्तियां और 1/2 नींबू के रस को एक गिलास पानी बनाने का तरीका सबसे पहले आप एक गिलास पानी ले फिर उसमें सारी चीजें डाल दें। उसके बाद पानी को गर्म करें। फिर पानी को 5 मिनट तक ढककर रख दें। तय समय बाद इसे छान लें और गुनगुना होने पर धीरे-धीरे पिएं। ध्यान रखें, यह पानी बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। कैसे काम करती है ये ड्रिंक? सौंफ सौंफ में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। इससे गैस बाहर निकलने में आसानी होती है और पेट में भारीपन नहीं रहता। अदरक अदरक पाचन को तेज करता है और गैस बनने के प्रोसेस को कम करता है। यह पेट की जलन और मरोड़ से भी राहत देता है। पुदीना पुदीने में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो पेट को शांत करते हैं और बदहजमी से राहत देते हैं। नींबू इन सब से अलग नींबू शरीर से अतिरिक्त सोडियम और टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इससे सूजन और वाटर रिटेंशन कम होता है। कब पिए यह ड्रिंक ऐसे में आप भी खाना खाने के 15–20 मिनट बाद इस ड्रिंक को पी सकते हैं। यह नेचुरल तरीके से पेट को आराम देती है और गैस जल्दी बाहर निकालने में मदद करती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर