शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

CAA से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं

None 2024-03-13 09:23:39
CAA से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं

मुजफ्फरनगर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने पढ़कर सुनाया नागरिकता संशोधन कानून 

मुजफ्फरनगर,(Shah Times)। केन्द्र सरकार द्वारा देश में लागू किये गये नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर गतिरोध की आशंका से निपटने के लिए जिले मे ं पुलिस और प्रशासन एक्टिव मोड पर है।

 मंगलवार को भी सवेरे से ही जनपद में की गई नाकाबंदी के तहत पुलिस अफसर फोर्स और पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ सड़कों पर उतरे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

 तो वहीं डीएम और एसएसपी के साथ अन्य अपफसर भी जनता के बीच पहुंचे। खालापार में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह  द्वारा मुस्लिमों के साथ की गयी बैठक में CAA की अधिसूचना को पढ़कर सुनाया गया। अफसरों ने स्पष्ट किया है कि इसमें मुस्लिमों के खिलाफ कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है।ऐसे में उन्होंने सभी से कानून एवं शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पम्प पर बोतल में मे तेल देने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।   

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-13-march-2024/

 2019 में पारित इस कानून को लेकर देश में हुए विरोध को देखते हुए इस बार बेहद सख्ती और सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू की गयी है।

 डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने खालापार पुलिस चौकी स्थल पर मुस्लिम जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरूओं  के साथ बैठक करते हुए सीएए को लेकर बने भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। 

एसएसपी अभिषेक सिंह ने ने अपने टैबलेट के माध्यम सीएए की अधिसूचना को खोलकर लोगों के

बीच उसमें किये गये प्रावधान को पढ़कर सुनाया उन्होंने बताया  कि देश के मुस्लिमों के खिलाफ इसमे  कोई भी प्रावधान नहीं लाया गया है। ऐसे में उन्होंने सभी से अपने अपने स्तर से जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की।

 बैठक में एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी के अलावा इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार, गौहर सिद्दीकी,भाकियू नेता शाहिद आलम, सभासद हकीम इरशाद, नौशाद खां, अब्दुल सत्तार, शहजाद चीकू, पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी, हसीबुदीन, इसराइल पहलवान, असद जमा एडवोकेट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर